ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

महागठबंधन को फिर लगा तगड़ा झटका, माले ने नाम के साथ 30 सीटों का किया एलान

PATNA : जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बाद महागठबंधन को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है. इसबार माले ने यह करारा झटका दिया है. क्योंकि सीट बंटवारे की तस्वीर साफ़ नहीं होने

महागठबंधन को फिर लगा तगड़ा झटका, माले ने नाम के साथ 30 सीटों का किया एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बाद महागठबंधन को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है. इसबार माले ने यह करारा झटका दिया है. क्योंकि सीट बंटवारे की तस्वीर साफ़ नहीं होने के कारण सीपीआई एमएल ने 30 विधानसभा सीटों का एलान कर दिया है. पार्टी की ओर से सीटों की पहली सूची जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे पूरी लिस्ट दी हुई है.


भाकपा-माले ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के कुल 30 विधानसभा क्षेत्रों के नाम समेत अपने सीटों की पहली सूची जारी कर दी है. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर भाकपा-माले और राष्ट्रीय जनता दल के बीच राज्य स्तर पर कई राउंड की बातचीत चली. हमने अपनी सीटों की संख्या घटाकर 30 कर ली थी. संपूर्ण तालमेल की स्थिति में इन प्रमुख 30 सीटों में से भी 10 सीटें और भी कम करते हुए हमने  20 प्रमुख सीटों पर हमारी दावेदारी स्वीकार कर लेने का प्रस्ताव रखा था.



लेकिन राजद की ओर से हमारे लिए जो सीटें प्रस्तावित की गईं हैं उनमें हमारे सघन कामकाज, आंदोलन व पहचान के पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, बक्सर, नालंदा आदि जिलों की एक भी सीट शामिल नहीं है. ऐसे में जब पहले चरण के नामांकन का दौर शुरू ही होनेवाला है, हम अपने सीटों की यह पहली सूची जारी कर रहे हैं.


लाॅकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की तबाही, सबको शिक्षा व सम्मानजनक रोजगार देने में सरकार की नाकामी और मोदी सरकार के किसान विरोधी कृषि कानूनों आदि से बिहार की जनता में व्यापक विक्षोभ है. बिहार की जनता जदयू-भाजपा की डबल इंजन सरकार से छुटकारा पाना चाहती है. इस जनभावना का सम्मान करते हुए विपक्ष की पार्टियों के बीच कारगर गठबंधन व समझौता और एनडीए विरोधी मतों को समेटने की पुरजोर कोशिश करना समय की मांग है. लेकिन, अबतक ऐसा संभव नहीं हो पाना बेहद दुःखद है. अब भी अगर संपूर्ण तालमेल की कोई संभावना बनती है तो हम उस पर विचार करेंगे.


सीटों की पहली सूची - 


1. तरारी

2. अगिआंव 

3. जगदीशपुर 

4. संदेश 

5. आरा

6. दरौली 

7. जिरादेई 

8. रघुनाथपुर 

9. बलरामपुर 

10. पालीगंज 

11. मसौढ़ी 

12. फुलवारीशरीफ 

13. काराकाट 

14. ओबरा 

15. अरवल 

16. घोषी 

17. सिकटा 

18. भोरे 

19. कुर्था 

20. जहानाबाद 

21. हिलसा 

22. इसलामुपर 

23. हायाघाट 

24. वारिसनगर 

25. औराई 

26. गायघाट 

27. बेनीपट्टी 

28. शेरघाटी 

29. डुमरांव 

30. चैनपुर 

संबंधित खबरें