ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट से तेजस्वी को बड़ी राहत, अदालत ने विदेश जाने की इजाजत दी

PATNA: नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में तेजस्वी यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट तेजस्वी यादव को विदेश दौरे पर जाने की अनुमति दे दी है। </p

राउज एवेन्यू कोर्ट से तेजस्वी को बड़ी राहत, अदालत ने विदेश जाने की इजाजत दी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में तेजस्वी यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट तेजस्वी यादव को विदेश दौरे पर जाने की अनुमति दे दी है। 


दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सरकारी काम के लिए विदेश जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी। तेजस्वी ने कोर्ट में उनका पासपोर्ट रिलीज करने के लिए अर्जी लगाई थी। लैंड ऑर जॉब केस में तेजस्वी यादव का पासपोर्ट कोर्ट में जमा है और कोर्ट ने बिना इजाजत उनके विदेश जाने पर रोक लगा रखी है। 


तेजस्वी की अर्जी पर सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने तेजस्वी यादव के पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया और तेजस्वी को सरकारी दौरे पर विदेश जाने की इजाजत कोर्ट ने दे दी। अब तेजस्वी यादव आगामी 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विदेश यात्रा पर जापान जा सकेंगे।


बताते चलें कि, लैंड फॉर जॉब स्कैम का मामला तब का है जब लालू यादव देश के रेलमंत्री थे। उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने रेलवे में नौकरी के बदले बेशकीमती जमीन या तो उपहार स्वरूप या बेहद कम कीमतों मे ली। वहीं इस मामले में आरोप है कि इन जमीनों को लालू यादव ने अपने परिवार के नाम भी कराया। इस मामले में लालू, राबड़ी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव फिलहाल बेल पर हैं।