ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी का संबोधन बकवास, अनर्गल बात करने के बजाए दें सुविधाएं : कुशवाहा

PATNA : पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों का आह्वान किया है कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दिय

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों का आह्वान किया है कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं और उस समय जब हर व्यक्ति एक-एक दिया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का अहसास होगा। पीएम का ये आह्वान विरोधी दल के नेताओं के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने पीएम मोदी के संबोधन को बकवास करार देते हुए कहा है कि वे अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।


उपेन्द्र कुशवाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि  कोरोना संकट की वर्तमान विकट परिस्थिति में आज देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संबोधन पूर्ण रूप से बकवास है। उन्हें ऐसी अनर्गल बात करने के बजाए चिकित्सा कर्मियों की सुविधा, देश में जांच के केंद्र, अस्पतालों में इमरजेंसी सुविधाएं आदि बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।


कभी एनडीए के सहयोगी रहे और अब महागठबंधन का हिस्सा बन चुके आऱएलएसपी सुप्रीमो  उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री के संबोधन के बहाने स्वास्थ्य सुविधाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पीएम को स्वास्थ्य़ सुविधाओं को दुरूस्त करने की नसीहत दी। उन्होनें कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वालों को जरूरी सुरक्षा किट तक उपलब्ध नहीं है, अस्पताल में इमरजेंसी सुविधाओं का का हाल बुरा है ऐसे में पहले उन सब के बारे में पीएम को सोचना चाहिए। 

टैग्स