ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

RJD सुप्रीमो लालू यादव तनाव में, अपने डॉक्टरों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के बारे में पूछताछ करते रहे

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव कोरोना संकट बढ़ने के बाद लगातार तनाव में हैं। रिम्स के पेईंग वार्ड में इलाज करा रहे लालू यादव को इस बात की च

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव कोरोना संकट बढ़ने के बाद लगातार तनाव में हैं। रिम्स के पेईंग वार्ड में इलाज करा रहे लालू यादव को इस बात की चिंता सता रही है कि उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों की रिपोर्ट क्या आई। मंगलवार को लालू दिन भर अपने डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट को लेकर परेशान रहे। बताया जा रहा है कि लालू यादव हर आने जाने वाले मेडिकल स्टाफ से डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट के बारे में पूछताछ करते रहे।


आपको बता दें कि सोमवार को रिम्स के मेडिसिन विभाग में एक कोरोना के मरीज की पुष्टि हुई थी। यह मरीज पिछले 3 हफ्ते से वहां इलाज करा रहा था। दरअसल लालू यादव का इलाज करने वाले डॉ उमेश प्रसाद की यूनिट में ही इस मरीज को रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉ उमेश प्रसाद ने खुद को क्वारंटाइन किए जाने की जरूरत बताई थी। बाद में डॉ उमेश प्रसाद और उनकी यूनिट के अन्य डॉक्टरों का सैंपल लिया गया है अब रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। 


कोरोना संक्रमण से डरे लालू यादव इसी वजह से दिनभर डॉक्टरों की रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेते रहे। बताया जा रहा है कि अगर लालू यादव के संपर्क में आए डॉक्टरों में से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो आरजेडी सुप्रीमो का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

टैग्स