ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना काल में मददगार बने पप्पू यादव, दरभंगा के मरीज के लिए दिल्ली से मंगवाया इंजेक्शन

PATNA: देश में कोरोना का कहर जारी है। बिहार में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालत ऐसी है कि अस्पताल में एडमिट मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे

कोरोना काल में मददगार बने पप्पू यादव, दरभंगा के मरीज के लिए दिल्ली से मंगवाया इंजेक्शन
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: देश में कोरोना का कहर जारी है। बिहार में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालत ऐसी है कि अस्पताल में एडमिट मरीजों को रेमडेसिविर इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिए पप्पू यादव मददगार बने हुए हैं। पप्पू यादव को जब एक शख्स ने फोन किया और अस्पताल में रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं होने की जानकारी दी। जिसके बाद पप्पू यादव ने मरीज के लिए दिल्ली से इंजेक्शन को मंगवाया और मरीज की मदद की। 


दरभंगा के रहने वाले नफीस खान ने बताया कि उनकी मौसी की तबीयत काफी खराब है। वे एक सप्ताह से पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अस्पताल में रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से वे काफी परेशान थे। इस संबंध में उन्होंने डीएम समेत कई लोगों से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। सभी जगहों से असफलता मिलने के बाद नफीस खान ने जाप प्रमुख पप्पू यादव को फोन पर अपनी समस्याएं बताई। जिसके बाद पप्पू यादव ने उनकी समस्याएं सुनी और दिल्ली से इंजेक्शन मंगवा कर उन्हें बुलाया और इंजेक्शन सौंपा।


 इस विकट परिस्थिति में पप्पू यादव ने उनकी मदद की। नफीस खान ने इसके लिए पप्पू यादव को धन्यवाद दिया है। नफीस खान ने बताया कि अस्पताल में इंजेक्शन का इंतजाम नहीं हो पाया ऐसी स्थिति में पप्पू यादव उनकी मदद के लिए सामने आए। यदि इंजेक्शन की व्यवस्था नहीं होती तो मरीज की स्थिति और बिगड़ जाती।