ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया अरेस्ट, बिहार से खरीदे थे फर्जी डिग्री के सर्टिफिकेट

PATNA: हैरान कर देने वाली खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में नेपाल के सांसद सुनील शर्मा को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। नेपाल

कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया अरेस्ट, बिहार से खरीदे थे फर्जी डिग्री के सर्टिफिकेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: हैरान कर देने वाली खबर पड़ोसी देश नेपाल से आ रही है, जहां पुलिस ने फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में नेपाल के सांसद सुनील शर्मा को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस की केंद्रीय जांच ब्यूरो ने काठमांडू से सभी को अरेस्ट किया है।


गिरफ्तार लोगों में मोरंग-3 से कांग्रेस सांसद सुनील शर्मा, रामबाबू यादव, रंजीत यादव, एलीना साह और अमित चौधरी शामिल हैं। दरअसल, सांसद सुनील शर्मा ने बिहार के अररिया के फारबिसगंज के बीडीबीकेएस कॉलेज से प्राप्त अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा किए थे। सीआईबी, मेडिकल काउंसिल और नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की संयुक्त टीम द्वारा किए गए जांच के दौरान सांसद सुनील शर्मा के सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए।


राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, नेपाल ने दो साल पहले सुनील शर्मा के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए एक टीम को बिहार भेजा था। जांच के दौरान कांग्रेस सांसद द्वारा जमा कराए गए प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए थे। CIB द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में नेपाल मेडिकल काउंसिल की मदद से फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए MBBS की पढ़ाई करने वाले 59 डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। कांग्रेस सांसद सुनीव शर्मा का नाम भी उस लिस्ट में शामिल था। सीआईबी ने कहा है कि सुनील शर्मा ने मेडिकल काउंसिल को जो शैक्षणिक प्रमाण पत्र सौंपे हैं वे फर्जी पाए गए हैं।


कांग्रेस सांसद को पुलिस ने किया अरेस्ट, बिहार से खरीदे थे फर्जी डिग्री के सर्टिफिकेट

टैग्स