ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

कांग्रेस ने लालू को बताया 'सेंसलेस', दलितों को अपमानित करने का आरोप, प्रवक्ता बोले- बीमारी के कारण कुछ समझ नहीं रहे RJD सुप्रीमो

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर आरजेडी और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे के आमने-सामने खड़ा हो गई है. दोनों पार्टियां अलग-अलग मुहाने पर खड़ा होकर एक दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ हमला ब

कांग्रेस ने लालू को बताया 'सेंसलेस', दलितों को अपमानित करने का आरोप, प्रवक्ता बोले- बीमारी के कारण कुछ समझ नहीं रहे RJD सुप्रीमो
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव को लेकर आरजेडी और कांग्रेस पार्टी एक दूसरे के आमने-सामने खड़ा हो गई है. दोनों पार्टियां अलग-अलग मुहाने पर खड़ा होकर एक दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ हमला बोल रही हैं. कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को लेकर दिए गए बयान के बाद राजद सुप्रीमो पर चौतरफा हमला किया जा रहा है. कांग्रेस के प्रवक्ता ने बड़ा बयान देते हुए ये कह दिया कि बीमारी के कारण लालू को कुछ समझ में नहीं आ रहा है.


भक्त चरण दास को लेकर दिए गए बयान के बाद राजद सुप्रीमो को कांग्रेस पार्टी करारा जवाब दे रही है. लालू के ऊपर एक दलित नेता को अपमानित करने का आरोप लगा रहा है. कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि "लालू प्रसाद यादव खुद को वंचित, दलित और शोषितों के नेता कहते हैं. लेकिन भक्त चरण दास जैसे दलित नेता को लेकर जो उन्होंने अपशब्द कहा, वो निंदनीय है. अगर उन्होंने जानबूझकर इस बात को बोला है तो जनता के सामने वह माफ़ी मांगे."


राजेश राठौर ने आगे कहा कि "अगर उम्र के तकाजा या बीमारी के कारण उन्होंने ऐसा बोला है. तो हो सकता है कि बीमारी के कारण लालू को कुछ समझ में नहीं आ रहा है. और अगर जानबूझकर बोले हैं तो उन्होंने एक दलित नेता का अपमान किया है. दलित समुदौ लालू के इस बयान को हरगिज भी बर्दाश्त नहीं करेगा. विधानसभा उपचुनाव में दलितों का एक भी वोट आरजेडी के उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा."


इसे पहले कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने लालू यादव के बयान को अशोभनीय बताया. प्रेमचंद मिश्रा ने कहा है कि हमारे बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के नाम को जिस तरह लालू यादव ने तोड़ मरोड़ कर अमर्यादित तरीके से पेश किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.  लगातार आरजेडी के नेताओं की तरफ से कांग्रेस के नेताओं के ऊपर आपत्तिजनक तरीके से टिप्पणी की जा रही है. आरजेडी को यह नहीं भूलना चाहिए कि अगर कांग्रेस से अपनी मर्यादा तोड़ दे तो आरजेडी के नेताओं को जवाब मिल जाएगा.


दरअसल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली से पटना आ रहे हैं. पटना रवाना होने से पहले राजद सुप्रीमो ने अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर मीडियाकर्मियों से बात की. इस दौरान लालू ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को लेकर अपशब्द का प्रयोग किया. लालू ने भक्त चरण दास के नाम को उल्टे तरीके से बोलते हुए उन्हें भकचोन्हर दास बता दिया. जिसकी काफी आलोचना की जा रही है.


लालू के इस तेवर के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में अब आरजेडी कांग्रेस को ज्यादा तबज्जों देने के मूड में नहीं है. अगर आरजेडी इन दोनों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर लेती है तो कांग्रेस के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल होने वाली है. लालू यादव के इस बयान से यह भी साफ हो गया है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक नहीं था.


लालू यादव खुद कई दफे यह कह चुके हैं. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की वजह से बिहार में महागठबंधन की सरकार नहीं बनी. ऐसे में लालू यादव और दावा कर रहे हैं कि उपचुनाव के इन दोनों सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार की जीत होगी.

संबंधित खबरें