ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

कांग्रेस नेता ने तेजस्वी यादव पर किया केस, 5 करोड़ रुपये ठगने का आरोप, आर्म्स एक्ट का भी मामला

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत की गई है. यह शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि खुद महागठबंधन के घटक दल के एक नेता ने किया है. कांग्रेस पार्टी के नेता स

कांग्रेस नेता ने तेजस्वी यादव पर किया केस, 5 करोड़ रुपये ठगने का आरोप, आर्म्स एक्ट का भी मामला
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ शिकायत की गई है. यह शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि खुद महागठबंधन के घटक दल के एक नेता ने किया है. कांग्रेस पार्टी के नेता संजीव कुमार सिंह ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और इनकी बहन मीसा भारती समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत की है.


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती के ऊपर बड़ा आरोप लगा है. धोखाधड़ी, रुपये की ठगी और आर्म्स एक्ट का मामला सामने आया है. यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के नेता और वकील संजीव कुमार सिंह ने लगाया है. संजीव कुमार सिंह ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, आरजेडी सांसद मीसा भारती, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस नेता सदानंद सिंह, सुभाषनंद और राजेश राठौर के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल किया है.



तेजस्वी समेत इन सभी नेताओं के विरुद्ध आईपीसी की धारा 467, 468, 471, 506, 406, 499, 500, 120बी और आर्म्‍स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में रक्षाबंधन के एक दिन बाद 23 अगस्त को सुनवाई होगी. परिवाद पत्र में कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में राजद का टिकट देने के नाम पर उनसे 5 करोड़ रुपया लिया गया था. लेकिन टिकट नहीं देकर यह कहा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जायेगा. 


परिवादी और कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी समेत अन्य नेताओं ने उनसे कहा कि उनके भाई को गोपालपुर से और उन्हें रुपौली विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया जायेगा. मगर ऐसा नहीं हुआ. संजीव कुमार सिंह का दावा है कि इन्होंने 25 जनवरी 2019 को राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव और मदन मोहन झा के हाथ में पांच करोड़ रुपये दिया. लेकिन इन्हें टिकट नहीं दिया गया और उल्टे जान से मारने की धमकी भी दी गई.