ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कांग्रेस ने ही RJD कैंडिडेट अभय कुशवाहा का कर दिया विरोध, कहा - हरहाल में औरंगाबाद से लड़ेंगे चुनाव,लालू कर रहे गलत काम

PATNA : बिहार महागठबंधन में बिना सीट बंटवारे के आरजेडी द्वारा प्रत्याशियों को सिंबल बांटे जाने पर विवाद छिड़ गया है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच तनातनी देखी जा रही है। इसमें भी खास त

कांग्रेस ने ही RJD कैंडिडेट अभय कुशवाहा का कर दिया विरोध, कहा - हरहाल में औरंगाबाद से लड़ेंगे चुनाव,लालू कर रहे गलत काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार महागठबंधन में बिना सीट बंटवारे के आरजेडी द्वारा प्रत्याशियों को सिंबल बांटे जाने पर विवाद छिड़ गया है। आरजेडी और कांग्रेस के बीच तनातनी देखी जा रही है। इसमें भी खास तौर पर औरंगाबाद सीट को लेकर विवाद बढ़ गया है। यहां कांग्रेस नेता निखिल कुमार आरडजेडी के कैंडिडेट अभय कुशवाहा के खिलाफ जमकर मोर्चा खोल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव पर भी जोरदार हमला बोला है। 


पूर्व राज्यपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार ने लालू यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि- लालू प्रसाद यादव बिहार में गठबंधन का मजाक उड़ा रहे हैं और गठबंधन नीति के खिलाफ चल रहे हैं। बिना सीट का बंटवारा करते हुए उम्मीदवारों की घोषणा करना निश्चित तौर पर गलत है और इससे गठबंधन पर असर पड़ेगा। 


इसके आगे उन्होंने राजद को यह भी हिदायत दी है कि, लालू यादव अब यदि नहीं रुके तो फिर कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी विचार करेगी। जिस तरह से बिना किसी राय मुशायरा के उम्मीदवार तक की घोषणा की गई है यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि गठबंधन राजनीति में बातचीत के बाद ही कोई फैसला होता है।


आपको बताते चलें कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निखिल कुमार औरंगाबाद से 2004 से 2009 तक सांसद रहे। 2009 और 2014 में भी उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी से टिकट मांगा था, मगर महागठबंधन के सीट बंटवारे में औरंगाबाद हम के खाते में चली गई थी। इस कारण वह चुनाव नहीं लड़ पाए। 2024 के चुनाव में निखिल कुमार को उम्मीद थी कि औरंगाबाद सीट कांग्रेस के खाते में ही आएगी और उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर ली थी। मगर आरजेडी ने बिना सीट बंटवारे के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को यहां से टिकट दे दिया। पूर्व आईपीएस अधिकारी निखिल कुमार केरल और नागालैंड के राज्यपाल रह चुके हैं।