ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बीमार सदानंद सिंह का राहुल-सोनिया ने छोड़ा साथ, बेटे ने कहा.. CM नीतीश ने मदद की

PATNA : पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह बीते कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. इसी बीच उनके बेटे शुभानंद

बीमार सदानंद सिंह का राहुल-सोनिया ने छोड़ा साथ, बेटे ने कहा.. CM नीतीश ने मदद की
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह बीते कई दिनों से बीमार चल रहे हैं. पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. इसी बीच उनके बेटे शुभानंद मुकेश ने राहुल और सोनिया गांधी पर बड़े आरोप लगाये हैं. शुभानंद मुकेश का कहना है कि उनके पिता की तबीयत ज्यादा ख़राब होने के बाद जब उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया. 


शुभानंद मुकेश ने पिता के इलाज के दौरान कांग्रेस नेतृत्‍व पर उपेक्षा का आरोप लगाया है. उनके अनुसार जब दिल्‍ली के अस्‍पताल में सदांनद सिंह की हालत गंभीर थी, तब खबर देने के बावजूद सोनिया गांधी और राहुल गांधी उन्हें देखने तक नहीं आए. वहीं जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदानंद सिंह की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली, तब उन्‍होंने बराबर हाल-चाल लिया. दिल्ली में बिहार के रेजिडेंट कमिश्नर ने इलाज को लेकर मदद का भरोसा दिया. पिता को दिल्ली से पटना लाने में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मदद की. 


शुभानंद मुकेश ने बताया कि उनके पिता की बतीयत 8 जुलाई से खराब है. उन्हें दिल्ली में डाक्टरों की निगरानी में दो सप्ताह तक रखने के बाद अब पटना स्थित घर पर एयर एंबुलेंस से लाया गया. लेकिन रविवार की शाम से उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई है. सांस लेने में परेशानी होने पर उनके पटना के दानापुर के क्यूरिस अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू में उनकी हालत स्थिर है. 


आपको बता दें कि सदानंद सिंह कांग्रेस ही नहीं, बिहार के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल माने जाते हैं. वे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और लंबे समय तक मंत्री रह चुके हैं. वे भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट का नौ बार विधायक भी रह चुके हैं.