ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

कांग्रेस का राजभवन मार्च आज से, महंगाई के मुद्दे पर घिरेगी सरकार

PATNA : कांग्रेस आज यानी शुक्रवार से कई मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने वाला है। इनमें महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे शामिल हैं। एक तरफ जहां, विपक्ष लगातार जांच एजेंसियों

कांग्रेस का राजभवन मार्च आज से, महंगाई के मुद्दे पर घिरेगी सरकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस आज यानी शुक्रवार से कई मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरने वाला है। इनमें महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे शामिल हैं। एक तरफ जहां, विपक्ष लगातार जांच एजेंसियों के घेरे में है तो वहीं, कांग्रेस ने भी ऐलान कर दिया है कि वो आज से आंदोलन की शुरुआत करेगा। इसके बाद 9 अगस्त से सभी जिला में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता 75-75 किमी का रोड शो करेंगे। ख़ास बात तो ये है कि 9 अगस्त से होने वाले आंदोलन में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास भी शामिल होंगे। वहीं, ये यात्रा 9 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा।



कांग्रेस ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्लान बनाया है। कांग्रेस ने कहा है, पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। विपक्ष का कहना है कि गरीबों की आमदनी अगर 10 से 15 हज़ार है और अगर घर में चार लोग भी हो तो उनके पास एक पैसा नहीं बचता। बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया, बिजली बिल सब कुछ महंगा हो गया है। 



आपको बता दें, इस कार्यकम में महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और खाद्य पदार्थेां पर जीएसटी के खिलाफ राजभवन मार्च होगा, जिसमें कांग्रेस के सभी नेता, कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। वहीं, 9 अगस्त से सभी जिला में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता 75-75 किमी का रोड शो करेंगे। ये यात्रा 9 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा।

टैग्स