ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का विवादित बयान, बोलीं..फ्लाइंग किस देना होगा तो राहुल गांधी किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बुढ़िया को क्यों देंगे?

PATNA: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' को लेकर बुधवार को विवाद छिड़ गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी न

कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का विवादित बयान, बोलीं..फ्लाइंग किस देना होगा तो राहुल गांधी किसी लड़की को देंगे, 50 साल की बुढ़िया को क्यों देंगे?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' को लेकर बुधवार को विवाद छिड़ गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  ने जहां सदन के भीतर राहुल गांधी के इस व्यवहार की आलोचना की तो वहीं बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर से इसकी लिखित शिकायत कर दी। फ्लाइंग किस मामले पर कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने विवादित बयान दिया है। 


नीतू सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी को लड़की की कमी नहीं है। यदि फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। 50 साल की बुढ़ी महिला को वो क्यों फ्लाइंग किस देंगे। स्मृति ईरानी और बीजेपी की महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर जो आरोप लगाया है वो निराधार और गलत है। 


नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कोई फ्लाइंग किस का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी अपना देखें। जिस सहेली ने उनको संरक्षण दिया और मदद की। उसी के पति को भगाकर उन्होंने शादी कर ली। वे हमारे नेता राहुल गांधी पर बात करती है। उनको शर्म आनी चाहिए कि ऐसा सवाल उठाती है।


नीतू सिंह ने कहा कि हम लोगों ने भी वह वीडियो देखा है। वहां तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी को कैसे समझ में आ गया कि राहुल जी उनकों फ्लाइंग किस दे रहे हैं। ये सब आरोप गलत है। यह सोची समझी साजिश है। ऐसा कोई बात हुआ ही नहीं है। हमारे नेता राहुल जी को लड़की की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की बुढियां को क्यों फ्लाइंग किस देंगे? यह सब आरोप निराधार है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें