ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

जमुई के सीओ से भिड़ना प्रभारी मंत्री को पड़ गया महंगा, खुद नप गये अशोक चौधरी

JAMUI: जमुई और सीतामढ़ी जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी से जमुई जिले का प्रभार छीन लिया गया है। जमुई की जगह उन्हें समस्तीपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। अब उन्हें समस्तीपुर और

जमुई के सीओ से भिड़ना प्रभारी मंत्री को पड़ गया महंगा, खुद नप गये अशोक चौधरी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई और सीतामढ़ी जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी से जमुई जिले का प्रभार छीन लिया गया है। जमुई की जगह उन्हें समस्तीपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। अब उन्हें समस्तीपुर और सीतामढ़ी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वही जमुई की बागडोर अब मंत्री श्रवण कुमार को सौंपा गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। 


बता दें कि भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को जब जमुई जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया था तब यह चर्चा होने लगी कि अशोक चौधरी जमुई से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन जमुई का प्रभार छीनते ही सारे कयासों पर विराम लग गया है। इस बात की अब चर्चा हो रही है कि प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी को जमुई सीओ से भिड़ना महंगा पड़ गया है। सीओ की क्लास लगाने के कारण जमुई से हटाकर उन्हें समस्तीपुर और सीतामढ़ी का जिला प्रभारी मंत्री बनाया गया है। अब जमुई के जिला प्रभारी मंत्री की बागडोर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को सौंपा गया है। 


अब आप सोच रहे होंगे कि मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई में ऐसा क्या किया कि उन्हें प्रभारी मंत्री से हटा दिया गया। दरअसल जमुई के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने वहां के सीओं की जमकर फटकार लगा दी थी। मंत्री अशोक चौधरी ने सीओ से कहा था कि आपके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं। ऐसे काम नहीं चलेगा। उन्होंने सीओ को बुलाया और डीएम से पूछा कि इन्ही की शिकायत हैं ना? फिर अशोक चौधरी कहने लगे कि सरकार के पैसे से पेट नहीं भरता? जेल जाना है आपको? कितना दिन हो गया है, जेल जाना चाहते हैं इतनी शिकायत है आपकी। 


अशोक चौधरी ने सीओ से कहा था कि सरकार जो तनख्वाह देती है उससे पेट नहीं भरता है। गलतफहमी में मत रहिए, गलत काम करिएगा, FIR भी करवाएंगे और गिरफ्तार कराके जेल भी भेजेंगे, पब्लिक को परेशान मत कीजिए, यह लास्ट वॉर्निंग दे रहे हैं। अशोक चौधरी ने सभी के सामने सीओ अरविंद कुमार की जमकर क्लास लगाई। लेकिन जमुई जिला प्रभारी मंत्री को सीओ से भिड़ना महंगा पड़ गया। जमुई जिले का प्रभार उनसे छीन लिया गया है। उनकी जगह यह जिला मंत्री श्रवण कुमार को दिया गया है। 

जमुई के सीओ से भिड़ना प्रभारी मंत्री को पड़ गया महंगा, खुद नप गये अशोक चौधरी


जमुई के सीओ से भिड़ना प्रभारी मंत्री को पड़ गया महंगा, खुद नप गये अशोक चौधरी

जमुई के सीओ से भिड़ना प्रभारी मंत्री को पड़ गया महंगा, खुद नप गये अशोक चौधरी





टैग्स