ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

CM नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तेजस्वी यादव, आधे घंटे तक इन मुद्दों पर हुई बातचीत

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर मुख्यमंत्री आवास से निकल कर सामने आ रही है। जहां बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाका

CM नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तेजस्वी यादव, आधे घंटे तक इन मुद्दों पर हुई बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर मुख्यमंत्री आवास से निकल कर सामने आ रही है। जहां बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। जहां इन दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत हुई है। तेजस्वी यादव की सीएम नीतीश से यह मुलाक़ात कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नीतीश कुमार के साथ टेलीफोनिक बातचीत से बाद हुई है।


दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात कर ली है। विपक्षी पार्टियों का गठबंधन बनाने की कवायद शुरू होने के बाद राहुल गांधी ने कभी नीतीश से फोन पर बात नहीं की थी।  लेकिन दिल्ली में हुई I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में उभरे तनाव के बाद राहुल गांधी ने नीतीश को फोन कर बात की। इसके बाद अब सीएम नीतीश के आवास पर तेजस्वी यादव भी पहुंचे हैं और बताया जा रहा है कि यहां कैबिनेट विस्तार और लोकसभा के लिए सीट शयेरिंग का फार्मूला समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई है।


मालूम हो कि, इससे पहले जेडीयू सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी सामने आई थी उसमें राहुल गांधी और नीतीश कुमार के बीच बातचीत में बिहार के मंत्रिमंडल में कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई थी। इस दौरन नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को कहा कि- वे किसी भी वक्त कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या बढ़ाने को तैयार हैं। लेकिन, लालू यादव और तेजस्वी यादव के कारण मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो रहा है। नीतीश ने राहुल गांधी को बताया कि वे कई दफे राजद के शीर्ष नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा कर चुके हैं लेकिन वे कुछ बोल ही नहीं रहे हैं। इसके बाद अब नीतीश और तेजस्वी दोनों के बीच इस मुद्दों पर भी बातचीत हुई है।


आपको बताते चलें कि, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पिछले कई दिनों से नीतीश कुमार के कार्यक्रमों का बहिष्कार कर रखा है। वे वैसे किसी कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं, जिसमें नीतीश कुमार जा रहे हैं। दिल्ली में हुई विपक्षी पार्टियों की बैठक में भी नीतीश की बातचीत लालू-तेजस्वी से नहीं हुई थी। लेकिन राहुल गांधी से बात के बाद नीतीश का मिजाज बदला है।