ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

CM नीतीश से मिलने पहुंचे मंत्री मुकेश सहनी, स्पीकर विजय सिन्हा के मिलने से भी बढ़ी हलचल

PATNA : फरवरी में शुरू होने वाले विधानमंडल के बजट सत्र के ठीक पहले कैबिनेट विस्तार की चर्चा बिहार के सियासी गलियारों में जोरों से है. हालांकि 16 नवंबर को सरकार गठन के बाद से ल

CM नीतीश से मिलने पहुंचे मंत्री मुकेश सहनी, स्पीकर विजय सिन्हा के मिलने से भी बढ़ी हलचल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : फरवरी में शुरू होने वाले विधानमंडल के बजट सत्र के ठीक पहले कैबिनेट विस्तार की चर्चा बिहार के सियासी गलियारों में जोरों से है. हालांकि 16 नवंबर को सरकार गठन के बाद से लगातार यह कयास लग रहे हैं यह कैबिनेट का विस्तार आखिर कब होगा. लेकिन आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में वीआईपी अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी लगभग उसी वक्त सीएम आवास पहुंचे थे.


इस मुलाकात के बाद अब सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीएम आवास से निकलते वक्त स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. लेकिन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात सरकार की पॉलिसी मेकिंग को लेकर होते रहती है और इसी संदर्भ में आज उनकी बातचीत हुई है. 


आपको याद दिला दें कि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 19 फरवरी से शुरू होने वाला है. 16 नवंबर को जब सरकार का गठन हुआ था, उस वक्त बेहद छोटे मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ शपथ ली थी. फिलहाल हर मंत्री के पास कई विभाग हैं और यह बात तय मानी जा रही है कि विधानसभा के बजट सत्र के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. मुकेश सहनी से मुख्यमंत्री की मुलाकात इस बात का संकेत हो सकती है.


माना जा रहा है कि विधानमंडल सत्र के दौरान सरकार के बजट और अन्य विधायकों और बाकी विभागीय कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच बातचीत हुई होगी. हालांकि इस बारे में अधिकारिक तौर पर कोई बात निकलकर सामने नहीं आई है. अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नए सिरे से सियासी गलियारे में चर्चाएं जरूर हो रही हैं

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता