ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीएम नीतीश समेत सभी मंत्रियों की हुई कोरोना जांच, रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद ही आज कैबिनेट की मीटिंग में होंगे शामिल

PATNA : बिहार बुरी तरह से कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में है. राज्य में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा के सामने आए हैं. राजनीतिक गलियारे में भी संक्रमण देखने को म

सीएम नीतीश समेत सभी मंत्रियों की हुई कोरोना जांच, रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद ही आज कैबिनेट की मीटिंग में होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार बुरी तरह से कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में है. राज्य में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा के सामने आए हैं. राजनीतिक गलियारे में भी संक्रमण देखने को मिल रहा है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कोरोना संक्रमित हैं. ऐसे में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके कैबिनेट के सभी मंत्रियों की कोरोना जांच कराई गई है.


दरअसल आज सुबह 11:30 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक होनी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होनी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सभी मंत्री शामिल होने वाले हैं. इस बैठक में शामिल होने के पहले राज्य कैबिनेट के तमाम मंत्रियों की कोरोना जांच की जा रही है. सभी मंत्रियों का सैंपल लिया जा चुका है. और आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही कैबिनेट में शामिल होने की इजाजत होगी. रिपोर्ट आने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि कैबिनेट में संक्रमण फैला है या नहीं. ज्यादातर मंत्रियों ने अपना टेस्ट सैंपल दे दिया है. और उन्हें अपनी रिपोर्ट का इंतजार है. हर हाल में उनकी रिपोर्ट साढ़े 11 बजे तक आ जाएगी. ताकि 11:30 बजे वह कैबिनेट की बैठक में शामिल हो पाए. 


राज्य कैबिनेट के मंत्रियों के अलावा उन अधिकारियों की जांच भी कराई जा रही है जो कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. इन अधिकारियों को भी rt-pcr की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही कैबिनेट की बैठक में शामिल होने दिया जाएगा. जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी. वह ना तो कैबिनेट की बैठक में जाएंगे और ना ही कोई अन्य विभागीय कार्यालय में.