ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: CM नीतीश की प्रगति यात्रा कल से शुरू, यात्रा से पहले JDU ने जारी किया पोस्टर

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) कल यानी 23 दिसंबर के प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) पर निकलने वाले हैं। मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण से अपनी प्रगति यात्रा की शुरू

Bihar News: CM नीतीश की प्रगति यात्रा कल से शुरू, यात्रा से पहले JDU ने जारी किया पोस्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) कल यानी 23 दिसंबर के प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) पर निकलने वाले हैं। मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण से अपनी प्रगति यात्रा की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए बिहार के प्रशासनिक अमले (entire administrative staff) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। CM नीतीश की प्रगति यात्रा से एक दिन पहले जेडीयू ने एक पोस्टर जारी किया है। 


JDU (जनता दल यूनाइटेड) ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें यह लिखा हुआ है कि 'जब बात बिहार की हो नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो'... जनता दल यूनाइटेड द्वारा जारी किये गये पोस्टर को पूरे पटना में लगाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा से पहले पटना सहित कई जिलों में यह पोस्टर लगाया गया है। 


सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर जिला का पूरा प्रशासनिक महकमा तैयारियों में जुट गया है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र करीब 500 जवानों के साथ डेढ़ सौ अधिकारी औऱ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। संतपुर के कदमहिया गांव में दो दो हेलीपैड बनाये गए हैं, जहां मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से सटे सन्तपुर घोठवा टोला की तस्वीर और तकदीर बदलने की कवायद तेज़ है। सीएम की यात्रा को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस इलाके में जीविका समूह से जुड़ी और आंगनबाड़ी सेविकाएं तरह तरह की हस्तकल्प कृतियां बना रही हैं।


वहीं कुछ सीएम के स्वागत में रंगोली बनाने में जुटी हैं। एक ओर सरकार के आगमन को लेकर स्वागत की जोरदार तैयारी चल रही है तो वहीं सरकारी योजनाओं को ताबड़तोड़ धरातल पर उतारा जा रहा है। एसपी सुशांत कुमार सरोज़ नें बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सख्त निगरानी बरती जा रही है। स्थानीय मुखिया ने कहा कि जो काम 15 साल में नहीं हुआ था वह महज़ 15-20 दिनों में पूरा किया जा रहा है, जिससे इलाके के लोगों में ख़ुशी का माहौल है।

टैग्स