ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

सीएम नीतीश पर तेजप्रताप ने बोला हमला, समाज सुधार अभियान को समाज बिगाड़ यात्रा बताया

PATNA: 22 दिसंबर यानी कल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में समाज सुधार अभियान शुरू करेंगे। चंपारण से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। नीतीश कुमार के इस अभियान को लेकर हसनपुर विधा

सीएम नीतीश पर तेजप्रताप ने बोला हमला, समाज सुधार अभियान को समाज बिगाड़ यात्रा बताया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 22 दिसंबर यानी कल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में समाज सुधार अभियान शुरू करेंगे। चंपारण से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। नीतीश कुमार के इस अभियान को लेकर हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव ने जमकर हमला बोला है। तेजप्रताप ने कहा कि यह समाज सुधार यात्रा नहीं है बल्कि समाज बिगाड़ यात्रा है। नीतीश कुमार ने बिहार को बर्बाद करने का काम किया है। शराब तो बंद नहीं हो रहा है उल्टे लोग मर रहे हैं। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए तेजप्रताप ने कहा कि बिहार अंधकार में जा चुका है वे बिहार का देखभाल ठीक से नहीं कर रहे हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देनी चाहिए। 


वही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने कहा कि हमलोग शुरू से ही यह मांग कर रहे हैं यह कोई नई मांग नहीं है। पटना के साथ-साथ अपना चेहरा चमकाएंगे लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिलवाएंगे। बिहार पूरी तरह बर्बाद हो गया।


वही पटना में किन्नर की मौत पर कहा कि जब पिताजी मुख्यमंत्री थे उस वक्त सबकों सम्मान मिलता था। बिहार को चौपट करने में बहुत बड़ा योगदान नीतीश कुमार का है। बिहार को बर्बाद करने में उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। नीतीश कुमार के साथ गठबंधन पर तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश जी तो यही से बनके गये है उन्हें जिंदा किसने किया लालू ने किया..नीतीश का अस्तित्व लालू के कारण ही आज है। 


वही जेडीयू सांसद दिनेश चंद्र यादव ने नीतीश कुमार को बीजेपी गठबंधन से बाहर निकलने को कहा था। इस पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि अब इनको कोई रखने वाला नहीं है। तेज प्रताप से जब पूछा गया कि नीतीश कुमार को आप लोग रखेंगे तो तेजप्रताप ने कहा कि हमारे नेता तय करेंगे कि रखना है या नहीं। बीजेपी नेता द्वारा जीतनराम मांझी का जीभ काट कर लाने पर इनाम की घोषणा किए जाने के मामले पर तेजप्रताप ने कहा कि किसी का कोई जबान नहीं काट सकता है यह लोकतंत्र है। वही मांझी को सलाह दी कि जात-पात वाले बयान से मांझी जी को भी बचना चाहिए।






टैग्स

संबंधित खबरें