ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘चचा जब हमारे साथ थे तब नहीं दिख रहा था कि लालू के कितने बाल-बच्चे हैं’ : सीएम नीतीश पर मीसा भारती का पलटवार

PATNA : कटिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू पर उनके अधिक बच्चे पैदा करने को लेकर तंज किया था। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से तं

‘चचा जब हमारे साथ थे तब नहीं दिख रहा था कि लालू के कितने बाल-बच्चे हैं’ : सीएम नीतीश पर मीसा भारती का पलटवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : कटिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू पर उनके अधिक बच्चे पैदा करने को लेकर तंज किया था। मुख्यमंत्री ने जिस तरह से तंज किया है, उसको लेकर सियासत गरमाने के आसार दिख रहे हैं। लालू यादव के बाल-बच्चों पर नीतीश कुमार की टिप्पणी को लेकर लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने हमला बोला है। 


लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र संसदीय सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लालू परिवार पर बोलना छोड़ दिया है तो अब हमारे चाचा बोल रहे हैं। बिहार की जनता और प्रदेश में हर एक लोग जान रहे हैं कि आगे क्या होगा। नीतीश कुमार जब हमारे साथ थे तब उनको नहीं दिख रहा था कि हमारे परिवार में कितने बाल-बच्चे हैं।


वहीं तेजस्वी की सभा में चिराग पासवान की मां को लेकर गाली-गलौज किए जाने पर मीसा भारती ने कहा कि किसी भी महिला के प्रति इस तरीके की भाषा ठीक नहीं है। हम कभी इसका समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन चिराग पासवान की बात को अगर छोड़ दें तो सम्राट चौधरी और पीएम मोदी भी हमारे परिवार के पुत्र और पुत्री पर अभद्र टिप्पणी किए थे। तो उनसे क्यों नहीं सवाल किया जा रहा है?  


प्रथम चरण के मतदान को लेकर मीसा भारती ने दावा किया है कि जिस तरीके से हमें जो फीडबैक मिला है, उससे यह साफ है कि इस बार लोगों ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में खुलकर वोट किया है। पहले चरण की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।