ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

‘मुझे जितनी गालियां देनी हो दे दीजिए पर...’, सीएम नीतीश पर जीतन राम मांझी का अटैक

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। जहानाबाद में भवन निर्माण विभाग के एसडीओ को अ

‘मुझे जितनी गालियां देनी हो दे दीजिए पर...’, सीएम नीतीश पर जीतन राम मांझी का अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है। जहानाबाद में भवन निर्माण विभाग के एसडीओ को अपराधियों ने शनिवार की देर शाम गोली मार दी थी। मांझी ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे बिहार के लोगों पर रहम करें और राज्य को महाजंगलराज से मुक्त कराएं।


दरअसल, शनिवार की देर शाम जहानाबाद में बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुमुद रंजन को गोली मार दिया था। कुमुद रंजन को तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमुद रंजन हम के राष्ट्रीय सचिव पम्पी शर्मा के बेटे हैं। मांझी ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।


जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, ‘हमारे बेहद नजदीकी HAM के राष्ट्रीय सचिव पम्पी शर्मा जी के बेटे कुमुद कुमार को जहानाबाद में अपराधियों ने तबाड़तोड़ तीन गोली मार दी है जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मुख्यमंत्री जी मुझे जितनी गालियां देनी हो दे दीजिए पर बिहारियों पर रहम कीजिए, बिहार को महाजंगलराज से मुक्त कीजिए’