ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्यवासियों को नववर्ष की दी बधाई और शुभकामनाएं, , बिहार के विकास का किया आह्वान

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नए वर्ष 2024 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2024 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासिय

 सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्यवासियों को नववर्ष की दी बधाई और शुभकामनाएं, , बिहार के विकास का किया आह्वान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नए वर्ष 2024 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2024 समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शान्ति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा। मुख्यमंत्री ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा। 


नीतीश कुमार ने कहा कि न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा।  इसके साथ ही सूबे के उपमुख़्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि - नए साल का हर दिन नई उमंग, नई रोशनी, नई ऊर्जा, नई उम्मीद, नए सपनों, नई आशाओं, खुशियों अथवा जुनून के साथ-साथ आपके जीवन में सुख, शांति, सफलता, सद्भाव, समृद्धि और उन्नति लेकर आए। आइए, हम सभी नए संकल्प, विचार और विश्वास के साथ नूतन वर्ष का स्वागत करें। नववर्ष 2024 आप सभी के लिए मंगलमय, सुखमय और फलदायक हो। नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।


बता दें कि राजधानी पटना में नए साल के जश्न के लिए होटल, क्लब और रेस्तरां मालिक पूरी तरह तैयार हैं। लोग जश्न मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं, नए साल के जश्न के मद्देनजर पटना में पुलिस अलर्ट है। पुलिस की होटल और रेस्तरां पर विशेष नजर है। साथ ही नए वर्ष के उत्सव के दौरान दुर्घटनाओं या किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस काफी सक्रिय है। पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग और अन्य यातायात उल्लंघनों की जांच के लिए खास पेट्रोलिंग कर रही है।