ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

CM नीतीश ने विधायकों को सौंपी नए आवास की चाभी, निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

PATNA : काफी लम्बें इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विधायकों को अब उनका नया सरकारी आवास की चाभी सौंप दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

CM नीतीश ने विधायकों को सौंपी नए आवास की चाभी, निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : काफी लम्बें इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विधायकों को अब उनका नया सरकारी आवास की चाभी सौंप दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद 11 विधायकों को अपने हाथों से चाबी सौंपा। बता दें कि, आज राज्य के कुल 65 विधायकों को नए आवास की चाबी सौंपी जाएगी। 



बता दें कि, बिहार सरकार ने कई साल पहले विधायक आवास योजना की शुरुआत की थी लेकिन इस योजना का काम समय पर पूरा नहीं हो सका था, जिसके कारण राज्य के विधायकों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता था। बता दें कि, इन आवासों को भवन निर्माण विभाग की तरफ से निर्माण कराया गया है। वहीं, विधायकों को चाभी सौंपते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि  विधायकों को आवास मिलना काफी जरूरी था, उन्हें काफी मुश्किलें हो रही थ। सीएम ने कहा कि जो लोग पहले से पुराने मकानों में रह रहे थे, उन्हें भी काफी परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही उनलोगों को अभी भी पुराने आवास खाली करने में काफी मुश्किल हो रही है। लेकिन, अब उनलोगों को काफी सुविधा मिलने वाली है। 



इधर, इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम नीतीश ने खुद कई आवासों में घूमकर उनका मुयाअना भी किया। इस दौरान सीएम काफी नराज दिखें, उन्होंने इसको लेकर कंप्लेंट रजिस्टर्ड बुक की मांग कर दी , जिसके बाद अधिकारयों के पीसने छटने लगे। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश काम में देरी को लेकर नाराज थे। नीतीश कुमार ने कहा जितना तेजी से निर्माण होना चाहिए था उतना तेजी से नहीं हो रहा था इस कारण मुझे काफी तकलीफ हुआ।