ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सीएम नीतीश ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तबादलों पर लगाई रोक, शिकायत मिलने के बाद BJP के मंत्री का आदेश पलटा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े तबादलों पर रोक लगा दी है. 30 जून को विभाग की तरफ से अंचलाधिकारी समेत बंदोबस्त पदाधिका

सीएम नीतीश ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तबादलों पर लगाई रोक, शिकायत मिलने के बाद BJP के मंत्री का आदेश पलटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े तबादलों पर रोक लगा दी है. 30 जून को विभाग की तरफ से अंचलाधिकारी समेत बंदोबस्त पदाधिकारी, चकबंदी पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया था लेकिन इस तबादले में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दे दिया. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 149 तबादले हुए थे जिस पर रोक लगा दी गई है.


आपको बता दें कि बीजेपी कोटे से मंत्री रामसूरत राय विभाग की जिम्मेदारी निभाते हैं. रामसूरत राय के आदेश को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलट दिया है और अब इन तबादलों पर रोक का आदेश जारी किया गया है.


जून महीने की अंतिम तारीख को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कुल चार अलग-अलग अधिसूचना जारी करते हुए तबादले का आदेश जारी किया था लेकिन अब सरकार की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है कि इन सभी सूचनाओं से जुड़े तबादले और पदस्थापन को निरस्त कर दिया गया है. सरकार ने राज्यपाल के आदेश से जो नई अधिसूचना जारी की है. उसे संयुक्त सचिव कंचन कपूर ने जारी किया है.


माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादलों को लेकर कोई ऐसी बात मालूम पड़ी थी जिसके बाद उन्होंने इन तबादलों की अधिसूचना रद्द करने का फैसला किया. भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच तबादलों को लेकर विवाद का एक नया कारण हो सकता है. मंत्री रामसूरत राय इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा.

टैग्स