ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीएम नीतीश ने चंद्रबाबू नायडू को दी बधाई, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने पर लगाए जा रहे थे ये कयास

PATNA: तेलगू देशम पार्टी के चीफ चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। आंध्र प्रदेश के विजयवाडा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स

सीएम नीतीश ने चंद्रबाबू नायडू को दी बधाई, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने पर लगाए जा रहे थे ये कयास
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: तेलगू देशम पार्टी के चीफ चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। आंध्र प्रदेश के विजयवाडा में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के तमाम नेता शामिल हुए हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। सीएम नीतीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अब उन सभी कयासों पर विराम लग गया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान आंध्र प्रदेश में विधानसभा के चुनाव कराए गए थे। लोकसभा के साथ साथ विधानसभा चुनाव में तेलगू देशम पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। दोनों ही चुनावों में राज्य की अधिक से सीटों पर जीत दर्ज की। केंद्र की सत्ता में सहयोगी बनी टीडीपी ने आंध्र प्रदेश में भी सरकार बनाया है। विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में बुधवार को चंद्रबाबू नायडू सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।


शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत गठबंधन के कई मंत्री और सांसद मौजूद रहे। बिहार से लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी शपथ ग्रहण समारोह में जाना था लेकिन वह नही जा सके। सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने की जैसे ही खबर आई अटकलों का बाजार गर्म हो गया।


कयास लगाए जा रहे थे कि केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा मंत्रालय नहीं मिलने से नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं इसलिए शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बना ली है। कहा यह भी जा रहा है कि नीतीश कुमार केंद्रीय कैबिनेट में रेल मंत्रालय चाहते हैं। सियासी गलियारों मे तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री ने एक्स पर चंद्रबाबू नायडू के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देकर सभी कयासों पर विराम लगा दिया।


सीएम नीतीश ने एक्स पर लिखा, ‘तेलुगू देशम पार्टी (टी॰डी॰पी॰) प्रमुख श्री एन. चंद्रबाबू नायडू जी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री नायडू जी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी’।