ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सीएम नीतीश कुमार से BJP ने मांगा इस्तीफा, बेगूसराय की घटना पर भड़के अश्विनी चौबे

PATNA: बेगूसराय में गोलीबारी की घटना के बाद बिहार की सियासत गर्म है। बीजेपी के कई नेता लगातार नीतीश कुमार को घेरे में ले रहे हैं। इसी बीच अब केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे

सीएम नीतीश कुमार से BJP ने मांगा इस्तीफा, बेगूसराय की घटना पर भड़के अश्विनी चौबे
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बेगूसराय में गोलीबारी की घटना के बाद बिहार की सियासत गर्म है। बीजेपी के कई नेता लगातार नीतीश कुमार को घेरे में ले रहे हैं। इसी बीच अब केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी सीएम नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने सत्ता के मोह में बिहार की जनता को जंगलराज में धकेल दिया है।




अश्विनी चौबे ने कहा कि बेगूसराय की घटना के बाद महिलाओं में दहशत व्याप्त है। नीतीश कुमार ने सत्ता की लालच में बिहार की जनता को जंगलराज में धकेल दिया है। जनता ने उनपर भरोसा दिखाकर उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी दिलाई, लेकिन अब वे लोगों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 





मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में ये पहली घटना नहीं है। ऐसी कई घटना लगातार सामने आ रही है, लेकिन मुख्यमंत्री इसपर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। बेगूसराय में जो घटना घटी है, उसके बाद से लोग सहमे हुए हैं। खासकर महिलाओं में सबसे ज्यादा दहशत देखा जा रहा है। 


टैग्स