ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

CM नीतीश ने तेजप्रताप का उड़ाया मजाक, बोले- जिसे क, ख, ग, घ भी नहीं आता, वैसे लोगों की चिंता क्यों करनी

PATNA : बिहार में काफी लंबे समय के इंतजार के बाद मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी फॉर्म में दिख रहे हैं. बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली प

CM नीतीश ने तेजप्रताप का उड़ाया मजाक, बोले- जिसे क, ख, ग, घ भी नहीं आता, वैसे लोगों की चिंता क्यों करनी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में काफी लंबे समय के इंतजार के बाद मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी फॉर्म में दिख रहे हैं. बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शिक्षा को लेकर जमकर मजाक उड़ाया. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर भी जमकर हमला बोला.


दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बातचीत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेज प्रताप यादव का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि "बिहार के बारे में (तेज प्रताप यादव को) कोई जानकारी हो तब न ! जिसको क, ख, ग, घ की भी जानकारी नहीं है, वैसे लोगों के प्रश्न के बारे में आपलोग क्यों चिंता करते हैं. किसी को कोई आईडिया है. क्या था बिहार में ? पिछले 15 साल में बिहार कहां से कहां पहुंच गया. बिहार का बजट क्या था, लोगों की आमदनी कितनी थी. राज्य में कितनी प्रगति हुई है. कितने सड़कों का निर्माण हुआ है. कितने स्कूलों का निर्माण हुआ है, ये तो अध्यन करने की बात है."


वहीं , बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद चिराग पासवान को लेकर जब नीतीश कुमार से पूछा गया कि एलजेपी के एनडीए में शामिल होने को लेकर जेडीयू का क्या स्टैंड है. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि  "उनलोगों (चिराग पासवान) ने जो कुछ किया बिहार विधानसभा चुनाव में, ये बात सबको मालूम है. अब उसके अलावे क्या भूमिका होगी, नहीं भूमिका होगी. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी को सबकुछ तय करना है. हम चिराग पासवान का कुछ ख़ास नोटिस नहीं लेते हैं."


बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि "हम कार्रवाई भी करते हैं और पुलिसिय व्यवस्था भी अच्छी हो गई है. बस सोशल मीडिया पर कुछ भी अनाप-शनाप लिख देते हैं. एंटी सोशल लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. उनकी बात का कोई मतलब नहीं है. बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गई है. लड़कियों के लिए साइकिल योजना की शुरुआत करने के बाद उनके अंदर काफी जाग्रति आई है." 

टैग्स