ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

CM नीतीश कुमार का सपना होगा साकार, मुंबई में बनेगा बिहार भवन; जानिए सरकार ने कितने रुपए में खरीदी जमीन

PATNA : बिहार के लोगों के यह अच्छी और काम की खबर है। जल्द ही बिहार सरकार द्वारा मुंबई में बिहार भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार के तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली

CM नीतीश कुमार का सपना होगा साकार, मुंबई में बनेगा बिहार भवन;  जानिए सरकार ने कितने रुपए में खरीदी जमीन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के लोगों के यह अच्छी और काम की खबर है। जल्द ही बिहार सरकार द्वारा मुंबई में बिहार भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर राज्य सरकार के तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर इस परियोजना की शुरुआत की जाएगी। इसको लेकर राज भवन निर्माण विभाग ने मुंबई में लगभग 2800 वर्ग फीट क्षेत्र में बिहार भवन की स्थापना के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए एक एजेंसी की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।


दरअसल, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि , मुंबई में जल्द ही बिहार भवन का निर्माण होने जा रहा है इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 1 माह के अंदर एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंबई में चयनित स्थल के निरीक्षण के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी।


मालूम हो कि मुंबई में बिहार भवन बनाने का विचार सबसे पहले 2012 में आया था उस समय राज्य में भाजपा और जदयू यानी एनडीए की सरकार थी। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार कई बार महाराष्ट्र के अलग-अलग सीएम को पत्र भी लिख चुके हैं। यही नहीं इन बातों को लेकर सीएम नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी संपर्क किया था। इसके बाद अब इस साल मई में बिहार सरकार को मुंबई पोर्ट ट्रस्ट द्वारा 700000 की लीज पर 155 करो रुपए में जमीन आवंटित की गई है। अब इसके बाद बिहार भवन का निर्माण कराया जा रहा है।


इधर, इस मामले में मुंबई के प्रधान आयकर आयुक्त रविशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि प्रस्तावित भवन के निर्माण से बिहार के लोगों को बड़ी मदद मिलेगी अगले 1 महीने में एजेंसी का चयन हो जाएगा उसके बाद भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद बिहार से मुंबई आने वाले लोगों को काफी सुविधा महसूस होगी।