ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

‘चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए’ सीएम नीतीश के लिए गिरिराज ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात ?

PATNA: पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ के मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हम

‘चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए’ सीएम नीतीश के लिए गिरिराज ने क्यों कह दी इतनी बड़ी बात ?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पीएम विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ के मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार के गरीबों और पिछड़ों के नहीं हुए तो देश के कैसे होंगे?…चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया है। इस मौके पर पटना के ऊर्जा स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। योजना के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए पूरे देश में कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता मिलेगी। 


उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 18 पारंपरिक शिल्पों को शामिल किया गया है लेकिन बिहार की सरकार इसमें सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को शर्म आना चाहिए। देश के सभी राज्य पीएम विश्वकर्मा योजना की लॉन्चिंग मे शामिल हुए हैं।क्या बिहार सरकार को अतिपिछड़ा से मोह नहीं है। आखिर पिछड़ों ने महागठबंधन की सरकार का क्या बिगाड़ा है। 


इसके साथ ही साथ गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि, ‘बिहार सरकार द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना का बहिष्कार कर दिया गया है, यह बहुत दुख की बात है। यह योजना पिछड़ों व गरीबों के लिए बनाई गई योजना है। नीतीश बाबू बिहार के गरीबों व पिछड़ों के नहीं हुए तो देश के कैसे होंगे?…चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए’।