ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

CM नीतीश के बाद आज JDU की इफ्तार पार्टी, BJP के भारी विरोध के बीच तेजस्वी भी कल दे रहे 'दावत'

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई इस इफ्तार पार्टी में ड

CM नीतीश के बाद आज JDU की इफ्तार पार्टी, BJP के भारी विरोध के बीच तेजस्वी भी कल दे रहे 'दावत'
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुई इस इफ्तार पार्टी में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और राज्य के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी पहुंचे।  इसके साथ ही कांग्रेस विधायक भी इस इफ्तार पार्टी में पहुंचे। इसके बाद अब राजद ने भी इफ्तार पार्टी का ऐलान किया है। राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वे 9 अप्रैल यानी रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, हमारी पार्टी की जानिब से रमज़ान के मुक़द्दस मौक़े पर दावत-ए-इफ़्तार का एहतिमाम बरोज इतवार 09 अप्रैल को शाम 6:09 बजे 10 सर्कुलर रोड पर किया गया है। आप सभी रोज़ेदारों से गुज़ारिश है की समाजी अख़्लाक़ के इस दस्तूर में शिरकत कर ख़िदमत का मौक़ा दें। 


वहीं, इसके साथ ही आज नीतिश कुमार की पार्टी जेडीयू के तरफ से इफ्तार पार्टी  का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी में सभी विधायक और अन्य पार्टी के नेता और बिहार सरकार के मंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा जा रही है। इसके बाद कल बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद के तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन राबड़ी आवास पर किया गया है। 


इधर, शुक्रवार को सीएम आवास में आयोजित इस इफ्तार पार्टी पर सियासत भी जमकर हुई। बीजेपी और चिराग पासवान ने नीतीश की इस इफ्तार पार्टी से किनारा किया। जबकि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बयान दिया कि बिहार हिंसा में जल रहा है। यहां कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है और सीएम इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। ऐसी इफ्तार पार्टी में हमें शामिल नहीं होना है। इसके बाद अब राजद ने अपने तरफ से इफ्तार पार्टी का का आयोजन किया जा रहा है। 


आपको बताते चलें कि, नीतीश कुमार की पार्टी JDU पिछले भी इस तरह के आयोजन करते आई है। पिछले साल यानी 2022 में जब उन्होंने इस तरह की इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था तब उसमें सभी नेताओं को बुलावा दिया गया था। साल 2022 की इफ्तार पार्टी में RJD के नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए थे। नीतीश कुमार ने तेजप्रताप और तेजस्वी का शॉल पहनाकर स्वागत किया था।  हालांकि, उस वक्त तक RJD बिहार सरकार का हिस्सा नहीं थी।  लेकिन, इसके कुछ ही महीने बाद सियासत का रंग बदला और आज नीतीश और तेजस्वी यादव एक ही सरकार में शामिल है। 

संबंधित खबरें