ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सीएम नीतीश के बाद आज तेजस्वी यादव देंगे इफ्तार पार्टी, राबड़ी आवास पर लगेगा महागठबंधन का जमावड़ा

PATNA : हर साल की तरह इस बार भी लालू परिवार की ओर से दावत ए इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से इफ्तार पार्टी आज शाम राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित की जाएगी।

सीएम नीतीश के बाद आज तेजस्वी यादव देंगे इफ्तार पार्टी, राबड़ी आवास पर लगेगा महागठबंधन का जमावड़ा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : हर साल की तरह इस बार भी लालू परिवार की ओर से दावत ए इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से इफ्तार पार्टी आज शाम राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित की जाएगी। इसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव,  राज्यसभा सांसद मिसा  भारती, पूर्व सीएम राबड़ी देवी खुद मौजूद रहेंगी। इसके साथ साथ महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता इसमें शरीक होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव की ओर से आयोजित इस दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, कांग्रेस और वाम दल के तमाम नेता शामिल होंगे। वही इस इफ्तार पार्टी को लेकर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को भी निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने भी अपनी मौजूदगी पर सहमती दे दी है।


वहीं, यह पहली दफा होगा जब राजद के तरफ से आयोजित इफ्तार पार्टी में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शरीक नहीं होंगे। लालू लालू यादव अपने स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल दिल्ली में है वह अगले सप्ताह रूटिंग चेकअप के लिए सिंगापुर जाने की तैयारी में है।


जानकारी हो कि इससे पहले से नीतीश कुमार की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें सत्तापक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे। इसके साथ ही बीते शाम जेडीयू के तरफ से भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें भी महागठबंधन के तमाम दलों के नेता शामिल हुए थे।हालांकि निमंत्रण के बावजूद इस पार्टी में बीजेपी और चिराग पासवान कीने दूरी बनाए रखी थी।


आपको बताते चलें कि, वैसे तो बिहार में सियासत में अलग ही महत्व है हमेशा से ही सियासी दलों की ओर से इसका आयोजन होता रहा है। लेकिन कई बार इसी बहाने नए राजनीतिक समीकरण भी बनते रहते हैं। इससे पहले 2022 में आरजेडी के ही इफ्तार पार्टी में ही नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे थे और यहीं से नए समीकरण तय हुए थे। जिसके कुछ ही महीने बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोड़ महागठबंधन के साथ सरकार बना ली।