ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

CM नीतीश के महिला वाले बयान पर लालू परिवार के करीबी नेता का तंज, कहा - उनके जैसा दुर्लभ बुड़बक मूर्ख इन्सान

PATNA : आप सभी लोगों ने बॉलीवुड का यह गाना ' लंदन देखा पेरिस देखा और देखा जापान ...,' काफी दफे सुना होगा लेकिन अब इसी गाने के जरिए बिहार के राजद नेता लालू परिवार के बेहद कर

CM नीतीश के महिला वाले बयान पर लालू परिवार के करीबी नेता का तंज, कहा - उनके जैसा दुर्लभ बुड़बक मूर्ख इन्सान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आप सभी लोगों ने बॉलीवुड का यह गाना ' लंदन देखा पेरिस देखा और देखा जापान ...,' काफी दफे सुना होगा लेकिन अब इसी गाने के जरिए बिहार के राजद नेता लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गहरा तंज कसा है। यह तंज सीएम के प्रजनन वाले बयान पर किया गया है। इसके बाद अब यह पक्का माना जा रहा है कि इससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ेगी। 


सुनील कुमार सिंह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए सोशल साइट पर अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि "वैसे तो यह फोटो तीन दिन पूर्व Manila Philippines का है, लेकिन मेरे हाथ में गर्व पूर्वक Great INDIA है। परंतु मैं इसे बताना आवश्यक समझता हूं कि कृपया इसे आप Political वाला INDIA मत समझ लीजिएगा! "लंदन देखा, पेरिस देखा और देखा जापान! माइकल देखा, एलविश देखा, सब कुछ देखा मेरी जान।लेकिन सारे जग में कहीं नहीं देखा उनके जैसा दुर्लभ बुड़बक मूर्ख इन्सान " "हम लोगों को समझ सको तो समझो दिलबर जानी जितना भी तुम समझोगे तो उतनी होगी हैरानी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी"फिलवक्त आपके अवलोकनार्थ प्रस्तुत कर रहा हूं।"


मालूम हो कि, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नीतीश कुमार के बयान पर बिहार में सियासी बवाल मचा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भले ही नीतीश कुमार का बचाव कर रही हों, लेकिन उन्हीं के मुंह बोले भाई और मामा आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह सीएम नीतीश पर तंज कसा है। सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में सीएम नीतीश के दुर्लभ  बुड़बक मूर्ख इन्सान करार दिया है।