ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश, मिशन बंगाल को लेकर नेताओं के साथ बैठक

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में 72 सीटों पर हार के बावजूद पश्चिम बंगाल में 75 सीटों पर कैंडिडेट देने का मन बना चुके नीतीश कुमार अब मिशन बंगाल के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं। ज

JDU ऑफिस पहुंचे नीतीश, मिशन बंगाल को लेकर नेताओं के साथ बैठक
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में 72 सीटों पर हार के बावजूद पश्चिम बंगाल में 75 सीटों पर कैंडिडेट देने का मन बना चुके नीतीश कुमार अब मिशन बंगाल के लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं। जनता दल यूनाइटेड ने इस बात की घोषणा कर दी है कि वह पश्चिम बंगाल चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी ने वहां कम से कम 75 सीटों पर उम्मीदवार देने का फैसला किया है लेकिन पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जेडीयू कार्यालय पहुंचे हैं। 


जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थोड़ी देर पहले प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और आरसीपी सिंह पहले से ही प्रदेश कार्यालय में मौजूद हैं। नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल जनता दल यूनाइटेड इकाई से आए कुछ प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में मिशन बंगाल को लेकर रणनीति बनेगी नीतीश पश्चिम बंगाल के स्थानीय नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद इस बात का निर्णय करेंगे कि बंगाल को लेकर पार्टी की चुनावी रणनीति क्या होगी। 


इस महीने के आखिर में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी आयोजित होनी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में यह तय होगा कि अन्य राज्यों में विस्तार के लिए जनता दल यूनाइटेड किस नीति के तहत आगे बढ़े। जनता दल यूनाइटेड ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर दो टूक शब्दों में कहा है कि वह बिहार से बाहर अपने दम पर ताकत बढ़ाना चाहती है और इसके लिए जिस दल के साथ भी वह कंफर्टेबल होगी उसके साथ गठबंधन हो सकता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता