ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, इन विभागों से जुड़े मामलों पर करेंगे सुनवाई

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सीएम नीतीश आज अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों में जन सुनवाई करेंगे। आज जिन विभागों से जुड़े मामलों की स

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, इन विभागों से जुड़े मामलों पर करेंगे सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सीएम नीतीश आज अलग-अलग विभागों से जुड़े मामलों में जन सुनवाई करेंगे। आज जिन विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। उनमें गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध विभाग, निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग शामिल है।


जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के पास बनाए गए नए हॉल में लगातार किया जा रहा है। इस दौरान कोरोना गाइडलन का पूरी तरह से पालन किया जाता है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचने वाले फरियादियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। जिन फरियादियों ने वैक्सीनेशन कराया है उन्हें ही जनता दरबार में आने की इजाजत दी जाती है।


हर महीने के पहले तीन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फरियादियों से मुलाकात करते हैं। इस जन सुनवाई के दौरान में अलग-अलग विभागों के मंत्री और अधिकारी भी जनता दरबार में मौजूद रहते हैं। जनता दरबार में आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा हो इसकी पहल मुख्यमंत्री की तरफ से की जाती है।

टैग्स