ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘आने वाली पीढ़ी के लिए इस सरकार को बदलना बेहद जरूरी’ : चुनावी सभा में बीजेपी पर बरसे मुकेश सहनी

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपने चुनावी दौरे के क्रम में मधुबनी, सीतामढ़ी, हाजीपुर, सारण पहुंचे। यहां पर आयोजित चुनावी स

‘आने वाली पीढ़ी के लिए इस सरकार को बदलना बेहद जरूरी’ : चुनावी सभा में बीजेपी पर बरसे मुकेश सहनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शनिवार को अपने चुनावी दौरे के क्रम में मधुबनी, सीतामढ़ी, हाजीपुर, सारण पहुंचे। यहां पर आयोजित चुनावी सभाओं में उन्होंने सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। 


मुकेश सहनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए इस सरकार को बदलने की जरुरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 10 साल में युवाओं का भविष्य बर्बाद हो चुका है। आने वाली पीढ़ी के लिए आज इस सरकार को बदलना होगा। 


सहनी ने जोर देकर कहा कि यह सरकार विपक्ष को दुश्मन समझती है। लेकिन विपक्ष सरकार की तीसरी आंख होती है। इसी को लेकर हम प्रधानमंत्री को उनके वादों की याद दिला रहे हैं लेकिन वह इस पर कुछ ही बोल नहीं पा रहे हैं। पिछले चुनाव में बिहार से 39 सांसद जीतकर संसद गए थे। लेकिन बिहार आज भी उसी स्थिति में है, जहां कल था। नरेंद्र मोदी ने जो भी वादे किए थे, उसमे से एक भी पूरा नहीं हुआ। 


उन्होंने कहा कि संविधान बदलने की साजिश कर गरीबों, दलितों, एससी, एसटी के अधिकारों पर डाका डालने की कोशिश की जा रही है। महागठबंधन के प्रत्याशी के जीतने से राहुल गांधी, लालू प्रसाद और तेजस्वी मजबूत होंगे। जिससे गरीब-गुरबा को अधिकार मिल सकेगा। वर्तमान सरकार गरीबों का भला नहीं कर सकती।

टैग्स