ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चुनाव में नहीं होगी वोगस वोटिंग, आयोग ने बनवाया नया सॉफ्टवेयर, निकाय चुनाव में किया जाएगा इस्तेमाल

PATNA : बिहार में वोगस वोटिंग को खत्म करने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने एक नया सॉफ्टवेयर बनवाया है। इसके तहत बूथ पर वोटरों का सत्यापन फोटो से भी किया जायेगा। यदि वोट देने गये व

चुनाव में नहीं होगी वोगस वोटिंग, आयोग ने बनवाया नया सॉफ्टवेयर, निकाय चुनाव में किया जाएगा इस्तेमाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में वोगस वोटिंग को खत्म करने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने एक नया सॉफ्टवेयर बनवाया है। इसके तहत बूथ पर वोटरों का सत्यापन फोटो से भी किया जायेगा। यदि वोट देने गये व्यक्ति की तस्वीर मतदाता सूची की तस्वीर से नहीं मिली, तो उसे वोट देने से रोक दिया जायेगा।जिसका ट्रायल आगामी दिनों में होने वाले नजर निकाय चुनाव में किया जाएगा। 


वहीं,राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश इसको लेकर अभी जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर मतदाताओं का सत्यापन आधार कार्ड व वोटर आइडी के अलावा उनकी फोटो से भी किया जायेगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो फिर आगामी चुनाव में मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इस मामले को लेकर राज्य चुनाव आयोग का कहना है कि फोटो से सत्यापन के बाद बोगस वोटिंग की संभावना ही खत्म हो जायेगी। 


बता दें कि, नये सॉफ्टवेयर के सहयोग से मतदाता सूची में दर्ज फोटो व वोट डालने वाले मतदाता की तस्वीर का मिलान अपने आप हो जाएगा। यदि वोट डालने आये व्यक्ति का फोटो मतदाता सूची में दर्ज फोटो से मेल नहीं खाता है, तो उस वोटर को संदिग्ध माना जायेगा। इसके लिए चुनाव के दिन सभी बूथ पर कैमरा मैन व इंटरनेट सुविधा सहित टैब आदि की व्यवस्था की जा रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार ने इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम को निर्देश दिया है।