ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चुनाव में किए वादे को जन अधिकार पार्टी ने कराया याद, सभी वादों को आज भूल गए प्रधानमंत्री: राजू दानवीर

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहे। पटना स्थित विधानसभा परिसर में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण किया। पीएम मोदी के पटन

चुनाव में किए वादे को जन अधिकार पार्टी ने कराया याद, सभी वादों को आज भूल गए प्रधानमंत्री: राजू दानवीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहे। पटना स्थित विधानसभा परिसर में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण किया। पीएम मोदी के पटना दौरे को लेकर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज बिहार की बात तो की, लेकिन चुनाव के वक्त बिहार की जनता के समक्ष किये अपने वादों को भूल गए। उन वादों का ना उद्घाटन हुआ और न ही शिलान्यास। और न ही युवाओं के रोजगार को लेकर कुछ कहा, जो बिहार की जनता को मुंह चिढ़ाने जैसा है। 


दानवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ये तो कह दिया कि भारत के लिए यह सदी कर्तव्यों की सदी है, लेकिन यह कर्तव्य वे पूंजीपतियों मित्रों के लिए निभा रहे हैं। उन्होंने देश की जनता को बदहाली, भुखमरी, बेरोजगारी और महंगाई के साथ जीने के लिए छोड़ दिया है। दानवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार की जनता की पुकार क्यों नहीं सुन रहे। हमारा हक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा है, फिर क्यों वे दर्जा नहीं दे रहे। यह बिहार की जनता को बताना चाहिए था। 


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है। तभी GST में प्रदेश का हिस्सा नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अगर सच में बिहार के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो जो वादे उन्होंने चुनाव के दौरान किया था। बस उतना ही पूरा कर दें। फिर की जनता को इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि झूठ की खेती ज्यादा दिन तक नहीं चलती, यह उन्हें समझना चाहिए। बिहार के लोगों के स्वाभिमान का परीक्षा लेना बंद करे एनडीए सरकार और बिहार का हक देने का काम करे।

टैग्स