ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

चुनाव अभियान समिति की बैठक में जेडीयू दफ्तर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, वोटिंग से पहले पार्टी नेताओं को देंगे कई जरूरी टिप्स

PATNA : शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग होनी है। बिहार की चार सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो जाएगा। तमाम तरह की चुनावी गतिविधियों के बीच वोटि

चुनाव अभियान समिति की बैठक में जेडीयू दफ्तर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, वोटिंग से पहले पार्टी नेताओं को देंगे कई जरूरी टिप्स
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग होनी है। बिहार की चार सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरु हो जाएगा। तमाम तरह की चुनावी गतिविधियों के बीच वोटिंग से ठीक पहले सीएम नीतीश कुमार जेडीयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और चुनाव अभियान समिति की बैठक में शामिल हुए। वोटिंग से पहले हो रही इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चत करने के लिए एनडीए ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। एनडीए में शामिल सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 40 में से 16 सीटें मिली हैं। इन सभी 16 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए जेडीयू चुनावी मैदान में खूब पसीना भी बहा रहा है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और जेडीयू के साथ-साथ गठबंधन के अन्य सहयोगियों के लिए भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।


पहले चरण में कल यानी 19 अप्रैल को बिहार की चार सीटों पर वोटिंग होनी है। औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई संसदीय सीट पर वोटिंग से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पार्टी की चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री जहां पहले चरण की सभी चार सीटों की फीडबैक पार्टी नेताओं से लेगें वहीं वोटिंग को लेकर पार्टी नेताओं को जरूरी चुनावी टिप्स भी देंगे। मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं।


इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 14 अप्रैल को अचानक जेडीयू के प्रदेश के कार्यालय पहुंच गए थे और पार्टी नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए थे। वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका लोकसभा क्षेत्र के जदयू जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली थी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता