ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चुनाव से पहले आज से RJD के मेंबरशिप अभियान, दिल्ली में लालू और पटना में तेजस्वी करेंगे शुरुआत

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से आज से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और पटना से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसकी शुरुआत करें

चुनाव से पहले आज से RJD के मेंबरशिप अभियान, दिल्ली में लालू और पटना में तेजस्वी करेंगे शुरुआत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से आज से राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और पटना से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसकी शुरुआत करेंगे। लालू यादव नई दिल्ली स्थित सांसद डॉ. मीसा भारती के आवास 37, पंडारा पार्क से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर नई दिल्ली में सदस्यता अभियान के समय लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, पूर्व सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी और दिल्ली इकाई के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष सदस्यता लेंगे। 


वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना स्थित आरजेडी कार्यालय 02, वीरचंद पटेल पथ के कर्पूरी सभागार में 12 बजे से सदस्यता अभियान की शुरूआत करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। पटना में विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी और सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहकर सदस्यता ग्रहण करेंगे। 


इस अभियान को लेकर आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता के लिए 10 रुपये शुल्क निर्धारित किए गए हैं। पुराने सदस्यों को अपना मेंबरशिप रिन्यूअल करवाने के लिए 10 रुपये और नए सदस्य बनने के लिए 10 रुपये शुल्क देने पड़ेंगे। सदस्यता अभियान की सारी तैयारी हो चुकी है। इसके बाद अब आज इसकी शुरुआत हुई है। 


गौरतलब हो कि, आरजेडी का सदस्यता अभियान पहले 18 सितंबर 2024 से शुरू होना था। लेकिन अचानक उसे बढ़ाकर 19 सितंबर कर दिया गया था। लालू यादव अपने इलाज के लिए मुंबई गए हुए थे और अब वह दिल्ली पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा के लिए 4 जिले की यात्रा पर थे। 4 जिले की संवाद यात्रा पहले चरण का पूरा हो चुका है। इसी कारण सदस्यता अभियान का कार्यक्रम संवाद यात्रा के बाद तय हुआ है।