ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

'छोटे दल ही लोकतंत्र की खूबसूरती ... ', ललन सिंह के दुकान वाले बयान पर बोले दीपंकर भट्टाचार्य ... कोई भी नहीं रह सकता अकेला

BUXER : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जीतन राम मांझी के अलग होने पर एक अनोखा बयान दिया उन्होंने कहा है कि छोटी-छोटी पार्टियों को अपनी दुकान बंद कर लेनी चाहिए या फिर बड

'छोटे दल ही लोकतंत्र की खूबसूरती ... ', ललन सिंह के दुकान वाले बयान पर बोले दीपंकर भट्टाचार्य ... कोई भी नहीं रह सकता अकेला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXER : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जीतन राम मांझी के अलग होने पर एक अनोखा बयान दिया उन्होंने कहा है कि छोटी-छोटी पार्टियों को अपनी दुकान बंद कर लेनी चाहिए या फिर बड़ी पार्टियों में अपनी पार्टी को मर्ज कर लेना चाहिए। इसके बाद अब उनके इस बयान को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म हो गई है। अब ललन सिंह के इस बयान महागठबंधन में सहयोगी की भूमिका निभा रही पार्टी भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने बड़ी बात कही है। 


भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि, - जीतन राम मांझी और ललन सिंह के बीच क्या चल रहा है और क्या नहीं उससे हमारी पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। लेकिन, ललन सिंह ने छोटी पार्टियों को लेकर जो बातें कही है यह गलत है। लोकतंत्र की खूबसूरती तभी है जब कई छोटे, बड़े राजनीतिक दल होंगे और सभी स्वतंत्र रूप से आम लोगो की लड़ाई लड़ेंगे। इसलिए किसी को भी छोटा कहना कहीं से भी उचित नहीं है। 


इसके आलावा पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के तरफ से छोटी पार्टियों को लेकर दिए गए बयानों पर भी दीपंकर भट्टाचार्य ने जमकर खड़ी - खोटी सुनाई है। माले नेता ने कहा कि, जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के नेता जेपी नड्डा ने बयान दिया था कि एक ही पार्टी अगले 50 साल तक राज करेगी। यह लोकतंत्र में संभव नहीं है। उनको अपने अंदर से यह बात निकाल देनी चाहिए कि वो अकेले राजनीति में रहेंगे।


दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में यह कहना कि छोटे-छोटे दलों को अपनी दुकानें बंद कर लेनी चाहिए। केवल बड़े दल ही राज करेंगे यह कहीं से सही नहीं है। इससे लोकतंत्र की खूबसूरती खत्म हो जाएगी। इसके बाद लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहेगा। छोटे - छोटे दल ही आम लोगों की समस्या को सुनते रहे हैं।