ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Tejaswi Attack: ‘सीएम नीतीश और बीजेपी को कमाने थे 100 करोड़’ CHO पेपर लीक मामले को लेकर तेजस्वी का बड़ा हमला

PATNA: बिहार में CHO पेपर लीक मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। विपक्षी दल इस मामले को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर स

Tejaswi Attack: ‘सीएम नीतीश और बीजेपी को कमाने थे 100 करोड़’ CHO पेपर लीक मामले को लेकर तेजस्वी का बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में CHO पेपर लीक मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। विपक्षी दल इस मामले को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


दरअसल, बिहार में राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) की परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। इस परीक्षा में लगभग 4500 पदों पर भर्ती होनी थी। पेपर लीक की जांच कर रही आर्थिक अपराध ईकाई की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि पेपर लीक से जुड़े माफिया ने 100 करोड़ रुपए कमाने का टारगेट फिक्स कर दिया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।


अब इस मामले को लेकर तेजस्वी ने डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “ 2000 पदों की बहाली परीक्षा में पेपर लीक कराकर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और बीजेपी को 100 करोड़ रू कमाने थे लेकिन एक ऑडियो वायरल हुआ, खबर छपी तो मजबूरन पेपर रद्द करना पड़ा”। 


उन्होंने आगे लिखा, “अब बीजेपी-जदयू सरकार कह रही है कि हमारे पेट पर लात मार दी, परीक्षा माफ़िया से लिए 100 करोड़ रू अब आगे की परीक्षाओं में पेपर लीक कराकर एडजस्ट करेंगे। NDA सरकार बिहार के युवाओं के वर्तमान और भविष्य के साथ खेल रही है। मुख्यमंत्री पेपर लीक पर कभी कुछ बोलेंगे नहीं”।


तेजस्वी ने एक समाचार पत्र में छपी खबर को आधार बनाते हुए सरकार से जवाब मांगा है। इससे पहले सोमवार को तेजस्वी यादव ने गंभीर सवाल उठाया था और कहा था कि आखिर सारे पेपर लीक कांड के तार नालंदा से ही क्यों जुड़ते हैं?