ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चिराग तोड़ेंगे चुप्पी : आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, अगली रणनीति का करेंगे खुलासा

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे की लड़ाई के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अब से थोड़ी देर बाद प्रेस वार्ता करने वाले हैं. चाचा पशुपति पारस समेत पांच सांसदों के बगावत के बा

चिराग तोड़ेंगे चुप्पी : आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, अगली रणनीति का करेंगे खुलासा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे की लड़ाई के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अब से थोड़ी देर बाद प्रेस वार्ता करने वाले हैं. चाचा पशुपति पारस समेत पांच सांसदों के बगावत के बाद चिराग पासवान आज पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ देंगे. चिराग पासवान अब तक इस पूरे घटनाक्रम के बाद मीडिया के सामने नहीं आए हैं. हालांकि वह अपने चाचा पशुपति पारस से मिलने सोमवार को उनके घर जरूर पहुंचे थे लेकिन उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया था.


आज चिराग पासवान प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. अपने दिल्ली आवाज से प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चिराग बताएंगे कि आगे उनकी रणनीति क्या होगी. आपको बता दें कि चिराग पासवान ने मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वर्चुअल मोड में बुलाकर पांच और सांसदों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. हालांकि पारस ने पटना में कल यानी 17 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का जिम्मा एलजेपी के उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह को दिया गया है.


लोक जनशक्ति पार्टी में अब तक जो सियासी घटनाक्रम हुआ है, उसकी बात करें तो पशुपति पारस ने चार अन्य सांसदों के साथ मिलकर चिराग पासवान को लोकसभा में संसदीय दल के नेता पद से हटा दिया है तो वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पांचों सांसदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पशुपति पारस दावा कर रहे हैं कि लोक जनशक्ति पार्टी पर उनका नियंत्रण है और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ चिराग पासवान अभी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. ऐसे में चिराग पासवान आज प्रेस वार्ता के दौरान किन बातों की चर्चा करते हैं सबकी नजरें उस पर टिकी हुई है.

टैग्स