ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

चिराग पासवान से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, बोले.. रामविलास की तस्वीरें फेंकना मेरी बेइज्जती है

PATNA : लोजपा (रामविलास) सांसद चिराग पासवान से दिल्ली स्थित 12 जनपथ वाले घर को खाली कराया जा चुका है. लेकिन इसको लेकर सियासत जारी है. सरकार ने जिस तरीके से चिराग के बंगले को 2 दिन

चिराग पासवान से मिलने पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव, बोले.. रामविलास की तस्वीरें फेंकना मेरी बेइज्जती है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लोजपा (रामविलास) सांसद चिराग पासवान से दिल्ली स्थित 12 जनपथ वाले घर को खाली कराया जा चुका है. लेकिन इसको लेकर सियासत जारी है. सरकार ने जिस तरीके से चिराग के बंगले को 2 दिन पहले खाली करवाया उसको लेकर न केवल चिराग पासवान नाराज हैं बल्कि बिहार के कई सियासी दल भी उनके समर्थन में खड़े हो गए हैं. 


इसी को लेकर कई नेता चिराग पासवान से मिलने जा रहे हैं. इसी क्रम में अब जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मंगलवार को चिराग पासवान के पटना स्थित घर पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि रामविलास मेरे पिता समान थे. हमलोग ने काफी लंबे समय तक साथ राजनीति की. ऐसे में उनकी तस्वीरों को फेंकना, उनकी बेइज्जती करने जैसी है. पप्पू यादव ने कहा कि हमलोग की मेंटालिटी एक जैसी है. हमलोग आपस में भाई है और हमेशा रहेंगे.


बता दें कि इससे पहले सोमवार को राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक चिराग पासवान से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान हमारे बड़े भाई की तरह रहे हैं. जिस तरह से उन्हें बेघर किया गया, उनकी तस्वीर और बाबा साहब की मूर्ति को सड़क पर फेंका गया उससे हम सभी दुखी हैं. श्याम रजक ने कहा कि हम चिराग पासवान से मिलकर उनका दुख बांटने आये हैं.