ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चिराग पर ललन सिंह का तंज : किसी दल को उम्मीदवार उतारने पर रोक नहीं.. पैसा जमा कर कोई भी चुनाव लड़ सकता है

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव पर जीत का दावा एनडीए गठबंधन की तरफ से किया जा रहा है. महागठबंधन इन सीटों पर जीत का दावा कर रहा है. उधर एलजेपी अध्यक्ष चिराग

चिराग पर ललन सिंह का तंज : किसी दल को उम्मीदवार उतारने पर रोक नहीं.. पैसा जमा कर कोई भी चुनाव लड़ सकता है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव पर जीत का दावा एनडीए गठबंधन की तरफ से किया जा रहा है. महागठबंधन इन सीटों पर जीत का दावा कर रहा है. उधर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी कह दिया है कि वह विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेंगे. ऐसे में चिराग के इस दावे पर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने तंज कसा है. 


जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि चुनाव में हर कोई जीत का दावा करता है लेकिन एक बात स्पष्ट है कि एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार दोनों सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेंगे. ललन सिंह से जब यह पूछा गया कि चिराग पासवान भी उम्मीदवार उतारने वाले हैं तो जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि चिराग अगर पार्टी चला रहे हैं तो वह क्या करेंगे. उम्मीदवार उतारने पर किसी दल के ऊपर कोई रोक नहीं है. ललन सिंह ने कहा कि 10 से 15 हजार जमा कर कोई भी उम्मीदवार बन सकता है. 


आपको बता दें कि शुक्रवार को एनडीए गठबंधन की तरफ से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है. तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट के लिए जेडीयू से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा एनडीए के नेता ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की. कुशेश्वरस्थान से अमन हजारी जबकि तारापुर से राजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. एनडीए की तरफ से उम्मीदवारों का एलान किये जाने के बाद बिहार उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. 


जानकारी हो कि इन दोनों सीटों पर जेडीयू का कब्जा रहा है. लिहाजा दोनों सीटों पर जेडीयू के ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई. कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से विधायक रहे दिवंगत शशिभूषण हजारी के बेटे अमन हजारी को जदयू उम्मीदवार बनाया गया है.


वहीं तारापुर विधानसभा सीट मेवालाल चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट राजीव कुमार सिंह तारापुर से जेडीयू के उम्मीदवार होंगे. राजीव कुमार सिंह कुशवाहा जाति से आते हैं और वह तीन बार पहले विधानसभा चुनाव सीट से लड़ चुके हैं. लेकिन हार नसीब हुई है.


गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की गई थी. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक कुशेश्‍वरस्‍थान और तारापुर पर होने वाले मतदान का परिणाम दो नवंबर को आएगा. इन दोनों सीटों के लिए एक अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा.


आठ अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी जबकि 16 अक्टूबर तक कैंडिडेट्स अपना नाम वापस ले सकते हैं. 30 को वोटिंग के बाद 2 नवंबर को रिजल्ट आएगा और 5 नवंबर से पहले उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.