ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बालू लदे ट्रक से कुचलकर घायल दो युवकों में एक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों से मिले चिराग; अस्पताल में लापरवाही देख भड़के

PATNA: जमुई में पिछले दिनों बालू लदे ट्रक से कुचलकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज ए

बालू लदे ट्रक से कुचलकर घायल दो युवकों में एक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों से मिले चिराग; अस्पताल में लापरवाही देख भड़के
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जमुई में पिछले दिनों बालू लदे ट्रक से कुचलकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान आज एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही जमुई सांसद चिराग पासवान अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान इलाज में लापरवाही को लेकर चिराग ने अस्पताल के निदेशक को खूब सुनाया।


दरअसल, कुछ दिन पहले ही जमुई में बालू माफिया ने ट्रैक्टर से रौंद कर एक दारोगा को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि दूसरे ही दिन बालू लदे अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को रौंद डाला था। दोनों को बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पटना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया था। गुरुवार को दोनों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।


युवक की मौत की खबर सुनकर चिराग अस्पताल पहुंचे और मृतक क परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान अस्पताल में का दृश्य बेहद चौकाने वाला था। वहां त तो कोई डॉक्टर था और ना ही कोई मेडिकल स्टाफ ही मौजूद था। चिराग ने सीएम नीतीश से पूछा है कि मुख्यमंत्री बताएं कि कहीं ये बालू माफिया की साजिश तो नहीं, जिनकी अस्पताल प्रशासन से मिलीभगत से युवक की जान चली गई। आखिर मुख्यमंत्री की नाकामियों की सजा बिहारियों को कब तक मिलेगी।