ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

चिराग ने मंत्री संतोष सुमन को लिखा लेटर, जूनियर मांझी से आ पड़ा है काम

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार सरकार के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को पत्र लिखा है। मंत्री संतोष सुमन को चिराग पासवा

चिराग ने मंत्री संतोष सुमन को लिखा लेटर, जूनियर मांझी से आ पड़ा है काम
Editor
3 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार सरकार के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन को पत्र लिखा है। मंत्री संतोष सुमन को चिराग पासवान का यह पत्र अंबेडकर कल्याण छात्रावास को लेकर लिखा गया है। दरअसल चिराग पासवान ने ऐसे वक्त में संतोष सुमन को पत्र लिखा है जब खुद वह अपनी पार्टी में घमासान का सामना कर रहे हैं। 


चिराग पासवान ने मंत्री संतोष कुमार सुमन को लिखे अपने पत्र में वैशाली जिले के एक अंबेडकर कल्याण छात्रावास के निर्माण का मामला उठाया है। उन्होंने अपनी पार्टी के युवा नेता और ऑल इंडिया अंबेडकर कल्याण छात्रावास संघ के अध्यक्ष अमर आजाद के पत्र का हवाला देते हुए संतोष सुमन को पत्र लिखा है। चिराग पासवान ने कहा है कि अमर आजाद ने यह जानकारी दी है कि वैशाली जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल स्तर पर अनुसूचित जाति - अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए एक भी छात्रावास नहीं है जबकि जनसंख्या के लिहाज से जिले में काफी अधिक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र हैं। ऐसे में यहां अंबेडकर कल्याण छात्रावास का निर्माण आवश्यक हो जाता है। 



चिराग ने मंत्री संतोष सुमन को लिखा लेटर, जूनियर मांझी से आ पड़ा है काम

चिराग पासवान ने मंत्री संतोष कुमार सुमन से आग्रह किया है कि वह वैशाली जिला में अंबेडकर कल्याण छात्रावास का निर्माण जल्द कराएं। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति - अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बेहद जरूरी बताते हुए आग्रह किया है। अब देखना होगा मंत्री संतोष सुमन चिराग के इस पत्र को कैसे लेते हैं। चिराग पासवान ने अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जितने भी पत्र लिखे हैं, उनका कभी भी जवाब नहीं मिला है। क्या नीतीश कैबिनेट के मंत्री संतोष सुमन भी वैसा ही करेंगे या फिर चिराग के लेटर का जवाब देंगे ये वक्त बताएगा।