ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘गिरिराज सिंह ने ठीक ही कहा है.. RJD भी करती रही है दावा’ तेजस्वी को सीएम बनाने वाले बयान पर बोले चिराग

PATNA: इंडी गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली से पटना लौटने के दौरान लालू और तेजस्वी की मुलाकात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से हुई थी। पटना पहुंचने पर जब मीडिया ने गिरिराज सिंह से इसके

‘गिरिराज सिंह ने ठीक ही कहा है.. RJD भी करती रही है दावा’ तेजस्वी को सीएम बनाने वाले बयान पर बोले चिराग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इंडी गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली से पटना लौटने के दौरान लालू और तेजस्वी की मुलाकात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से हुई थी। पटना पहुंचने पर जब मीडिया ने गिरिराज सिंह से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि लालू ने उनसे कहा है कि तेजस्वी को बिना मुख्यमंत्री बनाए अब बिहार नहीं चलेगा। गिरिराज सिंह के इस बयान का लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह ने ठीक ही कहा है।


चिराग पासवान के पटना पहुंचने पर जब मीडिया ने उनसे गिरिराज सिंह के बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस तरीके का दावा राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के द्वारा हमेशा से किया जाता है। गठबंधन में विरोधाभास दिखाई देता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सार्वजनिक मंच से 15 साल पहले के बिहार की याद दिलाते हैं तो वह कटाक्ष किस पर करते हैं। वह लालू और रावड़ी जी के शासन काल की याद दिलाते हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता भी दावा करते हैं कि जब तक तेजस्वी जी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे तब तक बिहार का सुधार नहीं बनेगा। कहीं ना कहीं वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हैं।


वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला उद्घोषिका का अभिनंदन करने पर चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री का एक प्रोटोकॉल होता है। इसको हम लोग सामान्य नहीं मान सकते हैं। यही कारण है कि विपक्ष के घटक दल के नेता नीतीश कुमार को गंभीरता से नहीं लेते हैं। मुख्यमंत्री के सुझावों को बिहार की जनता ने ही रिजेक्ट कर दिया तो ऐसे में विपक्ष के नेता स्वीकार नहीं करेंगे।