ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी पर खड़ा किया सवाल

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से चिराग ने एक बार फिर से

चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी पर खड़ा किया सवाल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. इस पत्र के माध्यम से चिराग ने एक बार फिर से सीएम नीतीश को घेरा है और उनके ऊपर जमकर हमला बोला है. दरसअल जमुई जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी को लेकर यह पत्र लिखा गया है लेकिन चिराग ने अपने मन की बात भी कह दी है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर चिराग ने ये कहा है कि जान बूझकर राजनीतिक दुश्मनी के कारण जमुई में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी की जा रही है. इसके पीछे राजनीतिक षड्यंत्र है. चिराग ने जमुई मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए टेंडर  प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है. ताकि जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो सके.


चिराग पासवान ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी को लेकर नीतीश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि "ऐसी परिस्थिति सिर्फ तीन कारण से बन सकती है पहला कि प्रदेश की सरकार निविदा प्रक्रिया करने में असमर्थ हो या विकास के प्रति प्रदेश सरकार का उदासीन रवैया हो या फिर मेरे संसदीय क्षेत्र जमुई जो नक्सल प्रभावित है उसे लाभ से वंचित रखने की साजिश हो और साथ में राजनैतिक द्वेष की भावना होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता."


जमुई सांसद चिराग पासवान ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में ही केन्द्र सरकार से लगातार सम्पर्क कर जमुई की जनता को जमुई मेडिकल कॉलेज का उपहार दिलाने में सफल रहे थे. पिछले दिनों पटना उच्च न्यायालय द्वारा निर्देश देने के बावजूद भी प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू नहीं करवाया जा रहा है. इसलिए सरकार से आग्रह है कि बेवजह समय नष्ट ना करते हुए जल्द से जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू की जाये.


चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, मेडिकल कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी पर खड़ा किया सवाल