ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

चिराग पासवान का मुख्यमंत्री से सवाल, पूछा.. चिराग विकास का मॉडल, CM बताएं नीतीश मॉडल?

PATNA : चिराग पासवान ने कहा कि क्या नीतीश कुमार ने सिर्फ इसी के लिए मुख्यमंत्री बने थे कि वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति करते रहेंगे। पिछले डेढ़ साल से नीतीश कुमा

चिराग पासवान का मुख्यमंत्री से सवाल, पूछा.. चिराग विकास का मॉडल, CM बताएं नीतीश मॉडल?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : चिराग पासवान ने कहा कि क्या नीतीश कुमार ने सिर्फ इसी के लिए मुख्यमंत्री बने थे कि वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए जोड़-तोड़ की राजनीति करते रहेंगे। पिछले डेढ़ साल से नीतीश कुमार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। बिहार के हालात पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई। शराबबंदी के बावजूद अवैध तरीके से राज्य में शराब का निर्माण हो रहा है, इसपर न तो सरकार और ना ही विपक्ष के लोग चर्चा करने को तैयार हैं।


बिहार की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। कोई भी दिन ऐसा नहीं होता है जब राज्य में हत्या न हो। मुख्यमंत्री चिराग मॉडल की बात करते हैं लेकिन उन्हें पता होना चाहिए की चिराग विकास का मॉडल है। मुख्यमंत्री बताएं कि क्या बिहार में अब भी नीतीश मॉडल रह गया है। बाढ़, सुखाड़, बेरोजगारी, पलायन, अपराध, स्वाथ्य व्यवस्था की बदहाली क्या यही नीतीश मॉडल है।


चिराग का सिर्फ एक मॉडल है बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट। इसी सोंच के साथ साल 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा। बिहार की 25 लाख जनता ने चिराग मॉडल का समर्थन किया। चिराग मॉडल जन भावनाओं का प्रतीक है लेकिन अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मॉडल से एतराज है तो वे समझ लें बिहार की 13 करोड़ जनता चिराग मॉडल क अपना रही है। मुख्यमंत्री बताएं कि उनका नीतीश मॉडल क्या है। 

टैग्स