ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

चिराग पासवान बोले: बिहार में मध्यावधि चुनाव होगा, नीतीश के घर में लग चुकी है आग, मेरी झोपड़ी जलाने का भुगतेंगे खामियाजा

JAMUI: लोक जनशक्ति पार्टी में घमासान छिड़ने के बाद पहली दफे अपने संसदीय क्षेत्र जमुई पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी झोपड़ी में आग लगाने की कोशिश की है, उनके घ

चिराग पासवान बोले: बिहार में मध्यावधि चुनाव होगा, नीतीश के घर में लग चुकी है आग, मेरी झोपड़ी जलाने का भुगतेंगे खामियाजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: लोक जनशक्ति पार्टी में घमासान छिड़ने के बाद पहली दफे अपने संसदीय क्षेत्र जमुई पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि जिन लोगों ने उनकी झोपड़ी में आग लगाने की कोशिश की है, उनके घर में भी आग लग चुकी है. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर बढ़ रहा है. नीतीश कुमार की कुर्सी डंवाडोल है औऱ सरकार में शामिल दलों का अंतर्कलह बढ़ता जा रहा है. 

जल्द गिरेगी नीतीश सरकार

चिराग पासवान ने कहा कि दूसरों के घरों में आग लगाने वालों ने अपने घर को नहीं देखा. जिस तरह से लोजपा को बर्बाद करने की कोशिश की गयी, उसकी साजिश रचने वालों को खामियाजा भुगतना पडेगा. चिराग ने दावा किया कि जदयू के अंदर घमासान मचा है. नीतीश कुमार का कुनबा बिखर रहा है और जैसी खबरें सामने आ रही हैं उससे ये लग रहा है कि जेडीयू में जल्द ही टूट होने जा रही है. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की सत्ता में जो दल शामिल हैं उनके बीच घमासान की खबरें भी आम हैं. ऐसे में नीतीश सरकार कभी भी गिर सकती है. 


चुनाव के लिए तैयार

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है. लेकिन चुनाव में किस दल से गठबंधन होगा या फिर वे अकेले चुनाव लड़ेंगे इसका फैसला सही समय पर किया जायेगा. फिलहाल वे अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ ही बिहार के लोगों से आशीर्वाद मांगने निकले हैं. उन्हें जो आशीर्वाद मिल रहा है उससे उन्हें पूरा यकीन हो चला है कि वे अपने बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट एजेंडे को लागू करा पायेंगे. 

जातीय जनगणना का समर्थन

चिराग पासवान ने भी जातीय जनगणना कराने की मांग कर दी. उन्होंने कहा कि देश की सामाजिक स्थिति समझने के लिए जातिगत आधार पर जनसंख्या को जानना जरूरी है. चिराग ने जाति के आधार पर जनगणना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि लंबा समय बीत गया है. अब ये जानने की जरूरत है कि देश में किस जाति की कितनी आबादी है और उनकी कौन कौन सी समस्याएं अभी भी कायम हैं.


इससे पहले चिराग पासवान का काफिला जब जमुई पहुंचा तो बडी तादाद में लोजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. चिराग पासवान ने जमुई शहर में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. इसके बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें तो घर वालों ने ही धोखा दिया है. वे दूसरे की शिकायत क्या करें लेकिन साजिश किसी और ने रची थी. उसका फल वे भुगतेंगे. जनता उन्हें सबक सिखायेगी.