ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

चिराग अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहारे, हेलीकॉप्टर का सिंबल चुनाव आयोग ने दिया

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे को लेकर चाचा और भतीजे के बीच जो लड़ाई चल रही है. उस पर चुनाव आयोग में बड़ा फैसला किया है. चुनाव आयोग ने चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी रामवि

चिराग अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहारे, हेलीकॉप्टर का सिंबल चुनाव आयोग ने दिया
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी पर कब्जे को लेकर चाचा और भतीजे के बीच जो लड़ाई चल रही है. उस पर चुनाव आयोग में बड़ा फैसला किया है. चुनाव आयोग ने चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राजनीतिक दल के तौर पर मान्यता दी है.  इस पार्टी का चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर होगा. मौजूदा विधानसभा उपचुनाव में इसकी मंजूरी दी गई है.


लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की सियासी विरासत को लेकर उनके बेटे चिराग पासवान और भाई पशुपति कुमार पारस के बीच जंग लगातार जारी है. इसी बीच निर्वाचन आयोग ने चिराग और पशुपति खेमे की पार्टी को नया नाम दे दिया है.  भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जमुई के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की पार्टी को 'लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)' का नाम दिया गया है और इन्हें 'हेलीकॉप्टर' चुनाव चिन्ह दिया गया है.


चिराग के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी को 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' का नाम दिया है. 'राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी' को 'सिलाई मशीन' चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है. आपको बता दें कि पिछले महीने 12 सितंबर को चिराग पासवान ने दिवंगत नेता रामविलास पासवान की बरसी मनाई थी, जिसमें तमाम दिग्गज शामिल हुए. अब केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी 8 अक्टूबर को रामविलास की पहली पुण्यतिथि मानने जा रहे हैं.


8 अक्टूबर को राजधानी पटना स्थित लोजपा के कार्यालय में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर लोजपा (पारस गुट) की ओर से बड़ी जोरशोर के साथ तैयारियां की जा रही हैं. गौरतलब हो कि पटना में दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पिछले दिनों बरसी मनाई गई थी. इसका आयोजन उनके बेटे जमुई के सांसद  चिराग पासवान ने किया था. इसमें बीजेपी नेताओं के शामिल होने की होड़ लगी हुई थी. 



चिराग अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहारे, हेलीकॉप्टर का सिंबल चुनाव आयोग ने दिया


चिराग अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहारे, हेलीकॉप्टर का सिंबल चुनाव आयोग ने दिया